रायबरेली में विवाहिता की करंट से मौत, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

harshita's picture

RGA न्यूज़

विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष वालों ने जमकर हंगामा किया।

रायबरेली में शनिवार की देर रात करंट लगने से विवाहिता झुलस गई। परिवारीजनों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुँचाया जहां में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

रायबरेली, शनिवार की देर रात करंट लगने से विवाहिता झुलस गई। परिवारीजनों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुँचाया, जहां में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। वही सास, ससुर, पति और जेठ पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चितवनिया गांव में 24 मई 2021 को वंदना की शादी सरोज से हुई थी। अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि शनिवार शाम करीब सात बजे बंदना करंट की चपेट में आ गई। बताते है कि बंदना घर पर अकेली थी। उनके पति सरोज सास-ससुर यह सब लोग खेत में पिपरमेंट काटने गए थे। घर पर बूढ़ी दादी राजरानी थी। करीब एक घंटा तक जब मृतक बंदना अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो बूढ़ी दादी अंदर गयी। देखा कि बंदना बेड पर पड़ी हुई थी। हाथ में जलने का निशान था।

रोते चिल्लाते हुए बूढ़ी दादी ने खेत में काम कर रहे बंदना के पति, सास, ससुर को सूचना दी। आनन-फानन में सब लोग वंदना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के भी लोग समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए हैं। वंदना की मौत पर हंगामा करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाने लगे। थानाध्यक्ष रवींद्र का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की पड़ताल चल रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.