

RGA न्यूज़
कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष व अन्य।
बिहार भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को हुई। उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चु्अल माध्यम से किया। नड्डा ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों और नेताओं को सप्ताह में दो दिन टीकाकरण बूथ का निरीक्षण सुनिश्चित करने का टास्क दिया।
पटना, बिहार भाजपा ने प्रदेश कार्यसमित की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को हुई। उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चु्अल माध्यम से किया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में बने मंच से संबोधित करते हुए नड्डा ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और नेताओं को सप्ताह में दो दिन टीकाकरण बूथ का निरीक्षण सुनिश्चित करने का टास्क दिया। उन्होंने कहा कि बूथों पर जाकर जन जागरुकता बढ़ाएं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस दौरान कार्यसमिति सदस्य और पार्टी के जिला अध्यक्ष वर्चुअल लिंक के माध्यम जुड़े। इसी तरह पार्टी के सभी सांसद व पूर्व सासंद, विधायक व पूर्व विधायक, विधान पार्षद व पूर्व विधान पार्षद, जिलों के प्रभारियों को लिंक से जुड़ने का निर्देश दिया था।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल (State President Dr. Sanjay Jaiswal) की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने रखा। समर्थन उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसका समर्थन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष वर्चुअल माध्यम से प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन किया।
शारीरिक दूरी का रखा गया ख्याल
पार्टी ने कोरोना संक्रमण से बचाव सुनिश्चित करने के लिए शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने का अनुरोध सभी पदाधिकारियों से पहले ही किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का ख्याल भी रखा गया। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव भी कार्यसमिति की बैठक में जुड़े थे।
दिल्ली से भी जुड़ें केंद्रीय मंत्री
कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों, संगठनात्मक उपलब्धियों और आगामी रणनीति तय की गई। केंद्रीय मंत्री भी कार्यसमिति की बैठक उपस्थित रहे। इसमें कुछ दिल्ली से भी जुड़े। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली सांगठनिक रूपरेखा पर बैठक में चर्चा हुई।