अरूण सिंह बोले- राजस्थान में सीएम फेस की जरूरत नहीं, पीएम मोदी के नाम व चेहरे पर जीतेंगे

harshita's picture

RGA न्यूज़

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभार अरूण सिंह

अरूण सिंह बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा सबसे बड़ा है। मोदी के नाम व चेहरे पर पार्टी चुनाव जीत रही है। आगे भी जीतेंगे। ऐसे में जरूरी नहीं कि किसी नेता को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया जा

जयपुर, राजस्थान भाजपा में सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया। राज्य विधानसभा चुनाव में दो साल से भी अधिक का समय अभी शेष है, लेकिन नेताओं के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी से खींचतान चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक विधायकों और नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि उनके बिना भाजपा का चुनाव सफल होना उनके बिना मुश्किल है। कुछ नेताओं वसुंधरा ही भाजपा और भाजपा ही वसुंधरा का नारा दिया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़ जैसे नेता वसुंधरा विरोधियों को एकजुट करने में जुटे हैं।

इन नेताओं के समूह ने प्रदेश से लेकर जिलों व मंडल में वसुंधरा विरोधियों को पदाधिकारी बनाया है। वसुंधरा विरोधियों को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का समर्थन प्राप्त है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभार अरूण सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत में साफ किया कि विधानसभा चुनाव में बिना सीएम के चेहरे के चुनाव मैदान में उतर सकती है। उन्होंने कहा कि एक-दो को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं किया गया। चुनाव परिणाम के बाद संसदीय बोर्ड ने मुख्यमंत्री का नाम तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा सबसे बड़ा है। मोदी के नाम व चेहरे पर पार्टी चुनाव जीत रही है। आगे भी जीतेंगे। ऐसे में जरूरी नहीं कि किसी नेता को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया जाए।

नेताओं की सामूहिक यात्रा निकालने पर विचार

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में अलग-अलग नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा निकाली थी और यह प्रयोग सफल रहा। अब राजस्थान में भी यही प्रयोग किया जा सकता है। इस पर विचार किया जा रहा है। सामूहिक यात्रा भी हो सकती है। अरूण सिंह ने जुलाई के अंत से जिला मुख्यालयों पर जाने की बात कही। उन्होने कहा कि वह जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

इस दौरान राज्य के सभी वरिष्ठ नेता उनके साथ रहेंगे। राज्य भाजपा में गुटबाजी से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मतभेद हैं, लेकिन मनभेद नहीं है। अरूण सिंह ने कहा कि सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाएगा। सभी को पार्टी की नीति के अनुसार चलना होगा। उन्होंने कहा कि गुटबाजी और बयानबाजी करने वालों को समझना होगा,नहीं तो फिर हम समझा देंगे। अब अनुशासनहीनता नहीं चलेगी। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.