आगरा में मेरा बूथ सबसे मजूबत को हर बूथ में तलाशेंगे पांच कांग्रेसी परिवार

harshita's picture

RGA न्यूज़

मेरा बूथ सबसे मजबूत, अभियान की समीक्षा खुद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।

जनता से जुड़कर जानेंगे समस्याएं समाधान कराने को आंदोलन भी करेंगे। वार्ड अध्यक्षों से सीधे संपर्क में रहेंगे प्रियंका गांधी वाड्रा और अजय कुमार लल्लू। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अलग अलग वार्डों में बैठकों का दौर भी पार्टी ने किया शुरू।

आगरा, उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कमर कस रही है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' को हकीकत बनाने के लिए हर बूथ में पांच कांग्रेसी परिवारों को तलाशा जाएगा। वार्ड अध्यक्ष अपने क्षेत्र की जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का निदान कराने को आंदोलन करेंगे। वार्ड अध्यक्षों से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सीधे संपर्क में रहेंगे।

उत्तर विधानसभा के वार्ड अध्यक्षों की बैठक होटल अतिथि वन, वाटर वर्क्स में हुई। प्रदेश महामंत्री और आगरा प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ से पांच कांग्रेसी परिवारों के नाम एकत्र करें। जल्द से जल्द बूथ कमेटियों व वार्ड कमेटियों का गठन कर शहर अध्यक्ष को ब्याैरा उपलब्ध करा दें। पश्चिमी उप्र व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि वार्ड अध्यक्षों को अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना होगा, जिससे जनता में यह संदेश जाए कि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, अजहर वारसी, लोकेश पाठक, बांकेलाल, अलीमुद्दीन, नासिर, डा. मधुरिमा शर्मा, प्रदीप पुरी, प्रतीक गर्ग आदि मौजूद रहे।

उधर, छावनी विधानसभा के वार्ड अध्यक्षों की बैठक सामुदायिक भवन, छीपीटोला में हुई। प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष हर संगठन में रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। उनके संघर्ष व सहयोग के बिना संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता है। प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने कहा कि वार्ड अध्यक्षों से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सीधे संपर्क में रहेंगे। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि जनता अब कांग्रेस के शासनकाल के पुराने दिनों को वापस लाना चाहती है। बैठक में अशोक शर्मा, चंद्रमोहन जैन, सीएम पाराशर, सलीम उस्मानी, विनोद जरारी, इब्राहिम जैदी, अजहर वारसी, मुन्नालाल वर्मा, आइडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.