घर में सो रहा था गोलू, गला घोंटकर पुआल के ढेर में छिपा दी लाश, प्रयागराज पुलिस कर रही तहकीकात

harshita's picture

RGA न्यूज़

पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीच की मगर फिलहाल कातिलों का पता नहीं चल सका है।

सुक्खू का पूरा गांव में रहने वाले किसान धर्मराज का 15 साल का पुत्र गोलू मकान के बरामदे में सोते वक्त लापता हो गया। तलाश होने लगी तो घर से कुछ दूर पर पुआल में उसका शव मिला। यह देख परिवार की महिलाएं रोने-बिलखने लगीं।

प्रयागराज, जनपद के यमुनापार इलाके में सुक्खू का पूरा गांव में 15 साल के गोलू की हत्या के बाद उसका शव पुआल में छिपा दिया गया। सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान उसकी लाश मिली तो पूरे गांव में खलबली मच गई। परिवार के लोग रोने-चीखने लगे। घूरपुर समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीच की मगर फिलहाल कातिलों का पता नहीं चल सका है।

बेटे की लाश देख बदहवास हुए घरवाले

यह अनहोनी सुक्खू का पूरा गांव में रहने वाले किसान धर्मराज के घर में हुई है। रविवार की रात उनका 15 साल का पुत्र गोलू मकान के बरामदे में सोते वक्त लापता हो गया। तलाश होने लगी तो घर से कुछ दूर पर पुआल में उसका शव मिला। यह देख वहां माता-पिता और परिवार की महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। गांव के लोग जमा हो गए। पहली नजर में ही दिख रहा था कि गोलू को गला घोंटकर मारा गया था। उसके गले पर कसाव के निशान दिख रहे थे। मगर कत्ल किसने किया और क्यों, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। सुबह खबर मिलते ही घूरपुर थाने की पुलिस के साथ सीओ और एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंच गए। एएसपी का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे मामला क्या है। गमगीन परिवार के लोगों से बात की जा रही है। जिन लोगों पर शक है उन पर निगाह रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी अलग-अलग बात की गई है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.