प्रत्‍याशी ममता तो राजस्‍थान में फिर किस महिला ने नामांकन लिया वापस, रालोद का जमकर हंगामा

harshita's picture

RGA न्यूज़

बागपत में एक महिला ने खुद को ममता बताते हुए नामांकन वापस ले लिया।

बागपत में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं तीन महिलाओं में से एक ने खुद को रालोद प्रत्याशी ममता बताते हुए नामांकन वापस ले लिया। बस इसके बाद रालोद ने हंगामा शुरू कर दिया और इसे प्रशासन का फर्जीवाड़ा बताया। ऐसे में मैदान में भाजपा प्रत्‍याशी बची हैं।

बागपत, जिला पंचायत चुनाव में नाम वापसी पर फिल्मी ड्रामा हो गया। रालोद प्रत्याशी ममता के नाम पर एक महिला ने नाम वापस ले लिया। वहीं ममता ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल कर खुद को राजस्थान में होने का दावा किया। रालोदियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा किया।

यह बोले एडीएम

मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँची तीन महिलाओं में से एक ने खुद को रालोद प्रत्याशी ममता बताते हुए में नामांकन वापस ले लिया। एडीएम अमित कुमार ने बताया कि एक महिला कलेक्ट्रेट आई थी और ममता नाम बताकर नामांकन वापस ले लिया। इससे चुनाव मैदान में अब भाजपा की बबली देवी ही रह गई। उधर,रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि असली प्रत्याशी तो राजस्थान में है। यह प्रशासन ने खेल किया है।

राजस्‍थान में होने का दावा

उधर, इंटरनेट मीडिया पर रालोद प्रत्याशी ममता व उनके पति जयकिशोर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद को राजस्थान में होने का दावा कर रहे है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय है। इसी के चलते पूर्व विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया। गेट के ऊपर से कूदने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस उनके प्रयास को विफल कर दिया। पूर्व विधायक का आरोप है कि प्रशासन ने फर्जी ममता बनवा कर ममता के नाम का नामांकन वापसी करवाया है। कलेक्ट्रेट पर हंगामा जारी है। इस दौरान सीओ अनुज मिश्रा के साथ रालोद नेताओं की नोकझोंक हो गई। रालोद नेता बोले की लाठी खाएंगे जेल जाएंगे लेकिन लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.