गया के चंदौती थाना में बना विवाह मंडप, परिणय सूत्र में बंधे आशुतोष व झूनकी

harshita's picture

RGA News

थाना में प्रेमी जोड़ा का हुआ विवाह

चार साल से प्रेमी जोड़े के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी रविवार की रात प्रेमिका के गांव पहुंचा था । वहां गांववालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों की समझाकर चंदौती थाना में शादी करा

गया। आशुतोष और झूनकी का प्रेम-प्रसंग मुकाम पर पहुंचा। दोनों सोमवार को चंदौती थाना में परिणय सूत्र में बंध गए। थाना परिसर का शिव मंदिर मंडप बना। मंदिर परिसर में दोनों ने सात जन्मो तक साथ रहने के लिए सात फेरे लिए। हिंदू विधि विधान के साथ शादी समारोह आयोजित की गई। परिणय सूत्र में बंधने के बाद आशुतोष ने बताया कि दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आज दोनों की शादी थाना परिसर में पुलिस की देखरेख में सम्पन्न हुई।

रात में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा

आशुतोष गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह कुजाप में रहकर पढ़ाई करता था। पढ़ाई के दौरान कोचिंग में दोनों की मुलाकात हुई। वह से दोस्ती का सिलसिला शुरु हो गया। जो धीरे-धीरे गहरता गया। रविवार की रात को आशुतोष लड़की के कुजाप गांव मिलने के लिए पहुंचा। दोनों को एक स्थान देखा गया। जहां लड़की के स्वजनों ने देख लिया। स्वजनों ने लड़का पकड़ा। उसके साथ मारपीट भी की गई। उसके बाद घटना की सूचना चंदौती थाना को दी गई। थाना की पुलिस ने लड़का को पकड़कर हाजत में बंद कर दिया।

इसके बाद लड़के के पिता और लड़की के स्वजनों को बुलाया गया। जहां दिनभर मनाने का सिलसिला शुरु हुआ। फाइनली, थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, कुजाप मुखिया और अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं के पहल पर दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। पूरे विधि-विधान से शादी सम्पन्न हुआ। थाना में दोनों का बांड पेपर भरवाया गया। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी के प्रेम के आगे झूक गए। दोनों पक्षों की रजामंदी से बिना दान दहेज के चंदौती थाना परिसर में शादी कराई गई।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.