महानगर जा रहे कामगार, प्रयागराज से ​​​​दिल्ली के लिए गरीब रथ समेत तीन जोड़ी और ट्रेनें

harshita's picture

RGA न्यूज़

महानगरों के लिए कामगारों के रवाना होने का सिलसिला बढ़ा है।

दूसरी लहर थमने के बाद अब जब आवागमन शुरू हुआ तो रेलवे ने गरीथरथ समेत तीन जोड़ी गाडिय़ों दिल्ली के लिए चलाने का निर्णय लिया है। इधर कुछ दिनों से दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद सूरत अहमदाबाद समेत अन्य महानगरों के लिए कामगारों के रवाना होने का सिलसिला बढ़ा है।

प्रयागराज, कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब जब आवागमन शुरू हुआ तो रेलवे ने गरीथरथ समेत तीन जोड़ी गाडिय़ों दिल्ली के लिए चलाने का निर्णय लिया है। इधर कुछ दिनों से दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद, सूरत, अहमदाबाद समेत अन्य महानगरों के लिए कामगारों के रवाना होने का सिलसिला बढ़ा है।

यह है ट्रेनों का समय

04074/04073 आनंद विहार-गया-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस आनंद विहार से 10 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को रात 08:20 बजे चलेगी। सुबह 03:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। सुबह 09=35 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी गया से 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को शाम 07:35 बजे चलेगी। रात 12:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। अगले दिन सुबह 08:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह 04066/04065 आनंद विहार-हल्दिया-आनंद विहार छह जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से रात 08:20 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 03:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद प्रस्थान करेगी। रात 07:35 बजे हल्दिया पहुंचेगी। वापसी में आठ जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 09:30 बजे चलेगी। रात 12:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद प्रस्थान करेगी। सुबह 08:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, 04070/04069 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार सुपरफास्ट आनंद विहार से पांच जुलाई से प्रतिदिन सुबह 08:10 बजे चलेगी। शाम 05:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद प्रस्थान करेगी। सुबह 07:50 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में छह जुलाई से जोगबनी से रात 08:20 बजे चलेगी। सुबह 11:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। रात 08:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चार से

रेलवे ने सियालदह से एलटीटी के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी होकर निकलेगी।

03179/03180 सियालदह-एलटीटी-सियालदह स्पेशल सियालदह से चार जुलाई से एक अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। सियालदह से शाम 06:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 08:20 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 07:25 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में छह जुलाई से तीन अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को एलटीटी से शाम 04:40 बजे चलेगी। अगले दिन शाम 04:13 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन सुबह सियालदह पहुंचेगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.