चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन पर दुकान खोलने के लिए CITCO दे रहा जगह, किराया भी बहुत कम

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन पर दुकान खोलने के लिए CITCO दे रहा जगह, किराया भी बहुत कमसिटको ने सुखना लेक पर सोलर बोट चलाने के लिए कांट्रेक्ट देने का ई-टेंडर जारी किया है।

बता दें कि यह शॉप फैशन आइटम गिफ्ट शॉप लाइफस्टाइल आइटम डिजाइनर वॉच गारमेंट शॉप स्टार्टअप कंपनी ऑफिस खादी स्टोर हैंडलूम स्टोर और आइटी बेस्ड कंपनी के लिए होंगी। यह सभी काम इन शॉप में किए जा सकते हैं। सिटको इन दोनों शॉप को ई-टेंडर के जरिए अलॉट करे

चंडीगढ़। अगर कोई स्टार्टअप शुरू किया है और उसके लिए नया ऑफिस या जगह खोज रहे हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। इस जगह पर आप कोई डिजाइन शॉप, गारमेंट शॉप, हैंडलूम स्टोर भी खोल सकते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह कोई ऐसी वैसी जगह नहीं है। बल्कि शहर की सबसे प्राइम लोकेशन है।

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) अपने दो प्रमुख होटल में दुकानों को लाइसेंस पर आवंटित कर रहा है। सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में 126 स्क्वेयर फीट की शॉप को 30 हजार प्रति माह जीएसटी अलग से लेकर लाइसेंसिंग आउट करेगा। इसी तरह सेक्टर-24 स्थित होटल शिवालिक व्यू में 296 स्क्वेयर फीट की शॉप को 32 हजार 600 की लाइसेंसिंग आउट करेगा। 26 जुलाई तक इसका ई-टेंडर निकाला गया है।

बता दें कि यह शॉप फैशन आइटम, गिफ्ट शॉप, लाइफस्टाइल आइटम, डिजाइनर वॉच, गारमेंट शॉप, स्टार्टअप कंपनी, ऑफिस, खादी स्टोर, हैंडलूम स्टोर और आइटी बेस्ड कंपनी के लिए होंगी। यह सभी काम इन शॉप में किए जा सकते हैं। सिटको इन दोनों शॉप को ई-टेंडर के जरिए अलॉट करेगा। लाइसेंस बेस पर यह दी जाएंगी। सबसे बड़ी बात यह होटल में होंगी, जिससे जो गेस्ट यहां ठहरने आएंगे वह शॉपिंग कर सकेंगे। ब्रैंड गारमेंट शॉप भी खोली जा सकती है। सिटको ने इससे पहले भी यह शॉप लाइसेंस बेस पर दे रखी थी। ई-टेंडर में जो सबसे अधिक रेट कोट करेगा उसे यह अलॉट की जाएगी।

सोलर बोट के लिए ई-टेंडर

सिटको ने सोलर बोट चलाने के लिए कांट्रेक्ट देने का ई-टेंडर जारी किया है। बोट चलाने के लिए यह टेंडर होगा। 50 फीसद रेवेन्यू शेयर बेस पर यह कांट्रेक्ट दिया जाएगा। यह ई-टेंडर सुखना लेक के लिए जारी किया गया है। जितनी भी कमाई इससे होगी आधी सिटको को देनी होगी।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.