

RGAन्यूज़
महिला कांग्रेस बीएमसी चौक में पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों के विरोध में रोष प्रदर्शन करेगी।
Jalandhar Today 2nd July 2021 जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी ।
जालंधर। Jalandhar Today 2nd July 2021: जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 02 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
शहर में आज कई जगह होंगे धरने प्रदर्शन
- महिला कांग्रेस की तरफ से बीएमसी चौक में पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों के विरोध में रोष प्रदर्शन सुबह 11 बजे।
- शिरोमणि अकाली दल तथा बसपा की तरफ से बिजली के अघोषित कटों के विरोध में रोष प्रदर्शन पठानकोट चौक तथा फुटबॉल चौक में रोष प्रदर्शन सुबह 11 बजे।
- लगातार बढ़ रहे पावर कट के विरोध में भाजपा की तरफ से शक्ति सदन का घेराव सुबह 11 बजे।
- सम्मान समारोह
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रीत नगर में सम्मान समारोह दोपहर 2 बजे।
- एफएंडसीसी की बैठक
शहर में चल रहे विकास कार्य तथा नए प्रोजेक्ट को लेकर एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित अधिकारी शामिल होंगे।