![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_07_2021-01agcd91_21791376_63531.jpg)
RGA न्यूज़
देहात में सपा कार्यकर्ताओं मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का जन्मदिन
जगह-जगह काटा गया केक बांटे फल सीकरी दरगाह पर चारदपोशी कर लंबी आयु की मांगी दुआ
आगरा। देहात अंचल में गुरुवार को सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। जगह-जगह केट काटा कर मिठाई वितरित की गई।
बाह: माथुर वैश्य धर्मशाला व सपा कार्यालय पर सपाइयों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। सपा प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव, पूर्व चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर, रविकांत मिश्रा, लल्ला गुर्जर, योगेश यादव, रामसिंह आजाद, विनय यादव, राकेश धनगर धर्मवीर गुर्जर, सुधीर दुबे, मंजेश यादव, विनय यादव, अनिल बरुआ रहे आदि रहे है।
फतेहाबाद: निबोहरा के गांव डंडनिया पुरा, विधानसभा कार्यालय व आंबेडकर चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन केक काट कर मनाया। डा.बच्चू सिंह, पूर्व प्रधान लीलाधर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, ओमी चंद्र निषाद, राज कुमार प्रधान, छदामीलाल, रामवीर, शैलेश यादव, सौरभ शर्मा, नीरज चक, ऐदल सिंह कुशवाह, असलम खान, प्रहलाद गुर्जर, रामसेवक प्रधान, शाहिल खान,चिटू गुप्ता, ईलू गुर्जर, भिक्कू खान, हरनारायन वर्मा, सुनील नीलम, सुनील जैन, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर सीकरी: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर केक काट और फल वितरित किए। वहीं हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी कर लंबी आयु की कामना की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, तेजपाल यादव, मोहम्मद इस्लाम, नरेंद्र इंजीनियर, दिनेश सोगरवाल, प्रदीप मुखिया, राशिद कुरैशी, डा. एसएस खान, साबिर कुरैशी, जीते ठाकुर, मनीष वर्मा, दाउजी सोनी, अयान अंसारी, लाल सिंह लोधी, रमजान उस्मानी, बदरूद्दीन कुरैशी, गौरव माहौर मौजूद रहे।
शमसाबाद: कस्बा शमसाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पदाधिकारियों ने केक काटा और मिष्ठान वितरण किया। दयाशंकर सिंह, रविद्र सिंह, रामू धाकरे, अभिषेक जादौन, राजेंद्र राठौर, फारूक कुरेशी, मुकुल सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
किरावली: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं द्वारा 31 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही शर्बत और मिष्ठान्न वितरण किया और केक काटा। संतोष चाहर, रविंद्र जादौन, दयाशंकर जसावत, अजीत चौधरी, सुलेमान कुरैशी, प्रदीप मुखिया, संजीव चौधरी, रंजीत चौधरी, विपिन यादव, चिराग तोमर मौजूद रहे।