अलीगढ़ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने पर ऊहापोह की स्थिति

harshita's picture

RGA न्यूज़

अलीगढ़ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने पर ऊहापोह की स्थिति

जिलाध्यक्ष बोले प्रदेश सह संगठन मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने ली सदस्यता।

 अलीगढ़:- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी के भाजपा में शामिल होने को लेकर देररात तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही। भाजपा नेता पल-पल पर बयान बदलते रहे। पहले जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह केवल कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह रहे थे। देररात दावा किया कि सुधीर ने 50 से अधिक समर्थकों के साथ वरिष्ठ नेताओं के सामने भाजपा का दामन थाम लिया। वह भाजपाई हैं।

एक दिन पहले ही भाजपा ने सुधीर चौधरी के पार्टी में शामिल होने की रिलीज जारी की। गुरुवार को उन्हें प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के साथ मंच पर बिठाया गया। दिन में भाजपा नेता यह कहते रहे कि सुधीर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। देररात नेता अपनी ही बात से मुकरने लगे। उनका कहना था कि प्रदेश सह संगठन मंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम में जिला पंचायत के चुनाव में सुधीर चौधरी ने भाजपा का जो साथ दिया, उसके लिए उनका आभार जताया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सुधीर चौधरी की तारीफ की। कहा, अब वे भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में कार्य करेंगे। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान प्राप्त होता है। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने सुधीर को पटका पहनाकर स्वागत किया। शाम को कार्यक्रम समाप्त होने पर विरोध के सुर मुखर हो गए। भाजपाई असहज हो गए। भाजपा की ओर से जारी रिलीज में यह कहा गया कि सुधीर चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जयवीर सिंह ने सुधीर चौधरी की प्रशंसा की और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उनकी राजनीतिक समझ और कुशलता की तारीफ की। मंचासीन अनीता जैन, शहर विधायक संजीव राजा, कोल अनिल पाराशर, छर्रा रवेंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी मौजूद रहे। संचालन महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया।

भाजपा में शामिल करने पर उठे सवाल

सुधीर के भाजपा में शामिल किए जाने पर पार्टी में अंदरुनी विरोध शुरू हो गया है। कई नेता तो सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सामने बोलने को तैयार नहीं हैं, मगर जहानगढ़ के प्रधान रहे ज्ञानचंद्र शर्मा उर्फ ज्ञानी का परिवार इस निर्णय के खिलाफ है। ज्ञानी के भाई अमर चंद्र प्रधान का कहना है कि भाजपा ने उन्हें कैसे पार्टी में शामिल कर लिया ये समझ में नहीं आता है? इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह से की है। यदि यहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश नेतृत्व से भी शिकायत करेंगे। कहा मैं भी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हूं। कहा कि भाई की हत्या के मामले में जांच अंतिम रूप में है। 2014 में सुधीर चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष थे। तभी ज्ञानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें सुधीर को भी आरोपित बनाया गया था।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.