कानपुर में पौधराेपण के जरिए बूथों स्तर तक जड़ें मजबूत कर रही भाजपा, जानिए- क्या है इस अभियान का उद्​देश्य

harshita's picture

RGA न्यूज़

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक बूथ स्तर पर जहां भी पौधे लगाए जाएं वहां क्षेत्रीय नागरिकों को भी जोड़ा जाए ताकि इस तरह के अभियान का बाद में लाभ भी मिल सके। पार्टी स्तर पर जहां बूथ स्तर पर इसका आयोजन करने वाले चिह्नित हैं।

कानपुर, भारतीय जनता पार्टी पौधरोपण अभियान के जरिए बूथों में अपनी जड़ें मजबूत कर रही है। एक सप्ताह पहले शुरू हुआ यह अभियान 10 जुलाई तक चलेगा। इसमें रोज ही यह आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं कि किस दिन कहां पर कितना पौधरोपण किया गया और वहां कितने लोग रहे। इस अभियान का असली मकसद है ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में आना और उन्हें इस अभियान से जोड़ना।

पर्यावरण, शुद्ध हवा के मुद्दे पहले से ही हावी होते रहे हैं। कोरोना में वायु प्रदूषण और ज्यादा चर्चा में आ गया। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा हरियाली करने के लिए कहा गया और हर स्तर पौधरोपण शुरू किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी खुद को इस अभियान के साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ाने की योजना तैयार की थी जिस पर उसने अमल भी शुरू कर दिया है। तमाम सेवा कार्यों की तरह पार्टी ने इसे भी अपने कार्यों में शामिल किया है। पार्टी ने हर बूथ स्तर पर 50 पौधे लगाने की योजना तैयार की है। कानपुर नगर जिले में 3,517 बूथ हैं इस तरह 10 जुलाई तक चलने वाले पार्टी के अभियान में पौने दो लाख पौधे लगा दिए जाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक बूथ स्तर पर जहां भी पौधे लगाए जाएं, वहां क्षेत्रीय नागरिकों को भी जोड़ा जाए, ताकि इस तरह के अभियान का बाद में लाभ भी मिल सके। पार्टी स्तर पर जहां बूथ स्तर पर इसका आयोजन करने वाले चिह्नित हैं, साथ ही इसकी रिपोर्टिंग ऊपर तक भेजने वाले भी तय कर दिए गए हैं। बूथ से जिले स्तर पर और जिलों से क्षेत्र में इसके आंकड़े भेजे जा रहे हैं।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.