कोरोना की लहर थमते ही शुरू होने लगे विकास कार्य 

harshita's picture

RGA न्यूज़

कोरोना की दूसरी लहर थमते ही शहर में विकास कार्य शुरू होने लगे हैं।

कोरोना संकट के चलते निर्माण कार्य रुके हुए थे। पहली लहर थमने के बाद सड़कों के टेंडर निकाले गए थे लेकिन दूसरी लहर के चलते निर्माण नहीं हो सका। अब पुन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नगर निगम के निर्माण विभाग ने सभी वार्डों से प्रस्ताव तैयार कराया 

अलीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर थमते ही शहर में विकास कार्य शुरू होने लगे हैं। खासकर सड़क निर्माण को लेकर सरकारी महकमे ज्यादा जोर दे रहे हैं। जिन सड़कों का टेंडर पूर्व में हो चुका था, उनका निर्माण शुरू हो गया है। जो सड़कें प्रस्तावित थीं, उनके टेंडर निकाले जा रहे हैं। खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है। नगर निगम गली, मोहल्लों में दो सौ से अधिक सड़कों का निर्माण कराएगा।

जलभराव से निबटने का प्रयास

कोरोना संकट के चलते निर्माण कार्य रुके हुए थे। पहली लहर थमने के बाद सड़कों के टेंडर निकाले गए थे, लेकिन दूसरी लहर के चलते निर्माण नहीं हो सका। अब पुन: प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नगर निगम के निर्माण विभाग ने सभी वार्डों से प्रस्ताव तैयार कराया है। इसमें सड़क, नाली, पुलिया आदि हैं। उन क्षेत्रों को भी चिह्नित किया गया है, जहां सड़क नीची होने से जलभराव की समस्या अधिक रहती है। निर्माण कार्याें में करीब 45 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसके अलावा जीटी रोड स्थित बन्नादेवी थाने से गांधीपार्क तक डिवाइडर का निर्माण भी होना है। कुछ हिस्सों में डिवाइडर है, लेकिन क्षतिग्रस्त हो चुका है।

सारसौल चौराहे का सौंदर्यीकरण 

उधर, सारसौल चौराहे का सुंदरीकरण भी होना है। इस बार नगर निगम द्वारा नए क्षेत्रों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। ये क्षेत्र 2017 में नगर निगम की सीमा में शामिल हुए थे। यहां सड़क, नाली का निर्माया कराया जाएगा। पड़ाव दुबे पर अधूरा नाला भी पूरा किया जाएगा। 55 मीटर का हिस्सा छूट गया था। अवर अभियंता अमरीश वर्मा ने बताया कि नाले का टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। पूरे नाले को पाटा भी जाएगा।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.