मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से बस सवार 18 महिला NCC कैडेट्स घायल

harshita's picture

RGA न्यूज़

घायल एनसीसी कैडेट्स का हाल जानते सेना के अधिकारी।

 इटावा से फतेहगढ़ सी सर्टीफिकेट की परीक्षा देने जा रही थीं एनसीसी कैडेट्स। इटावा − बेवर मार्ग पर हुआ हादसा। कुल 18 कैडेट्स समेत शिक्षिकाएं भी हुईं घायल। कैडेट्स के परिजनाें का सूचित कर दिया गया है।

आगरा, मैनपुरी महिला एनसीसी कैडेट्स से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस सवार सभी महिला कैडेट्स घायल हो गईं जिनमें से छह की हालत गंभीर बताइ जा रही है। हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सैफई रवाना कर दिया गया है। मौके पर पुलिस समेत एनसीसी के अधिकारी पहुंच गए हैं। कैडेट्स के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

दरअसल इटावा स्थित कर्म क्षेत्र महाविद्यालय की दो दर्जन एनसीसी महिला कैडेट्स का सी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन फतेहगढ़ में होना था। रविवार सुबह सभी महिला कैडेट्स दो शिक्षकाएं और प्रशिक्षक एक प्राइवेट बस में सवार होकर इटावा से फतेहगढ़ के लिए रवाना हुए। मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में इटावा-बेवर मार्ग पर एक ट्रक ने एनसीसी कैडेट्स की बस में टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार 18 कैडेट्स और शिक्षिका घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छह कैंडट्स की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। सभी कैडेट्स के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.