बांदा में पत्थर से सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, अस्तव्यस्त कपड़े कर रहे थे दुष्कर्म की ओर इशारा

harshita's picture

RGA न्यूज़

बांदा के बिसंडा में वारदात के बाद सनसनी फैल गई।

पति को छोड़ने के बाद महिला अपने मायके बांदा के बिसंडा के ग्राम ओरन में रह रही थी। पुलिस को खून से सना पत्थर मिला है हत्या के बाद शव पर पन्नी ओढ़ाकर अारोपित फरार हो गए। शव देखकर दुष्कर्म का भी संदेह जताया जा रहा ह

बांदा, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव में रविवार की रात पत्थर से सिर कूचकर महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्याारे शव को पन्नी से ढककर फरार हो गए। कपड़े अस्त-व्यस्त देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया है और पुलिस छानबीन में जुटी है।

चित्रकूट जनपद के ग्राम रैपुरा माफी में पति से विवाद के बाद तीस साल पहले 52 वर्षीय महिला छोड़कर मायके बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम ओरन में माता-पिता के साथ रहने लगी थी। करीब 10 वर्ष पहले उसके मां व पिता मोतीलाल की मौत हो गई थी। कोई आवास न होने के कारण शंकुतला आसपास लोगों से खाना मांगकर अपना गुजारा करती थी और रात में पिढ़ियन थोक डेरी के बाहर चबूतरे पर सोती थी। रविवार देर रात किसी ने बड़े पत्थर से शंकुतला का सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पन्नी और साड़ी उसपर ओढ़ाकर आरोपित फरार हो गए

साेमवार की सुबह खून बहा देखकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई और भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ओरन चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को घटना की सूचना दी। चौकी इंचार्ज समेत बिसंडा थाना निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे तक उसे बात करते देखा गया था। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की जांच की। नजदीक पड़ा खून लगा पत्थर बरामद कर टीम ने कई नमूने लिए हैं। एएसपी का कहना है कि घटना से संबंधित हर बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है, हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.