जालंधर कोर्ट कांप्लेक्स में पुराने केस को लेकर भिड़े वकील, एक बुरी तरह घायल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

महानगर के कोर्ट कंपलेक्स में दो वकील भिड़ गए।

जालंधर के कोर्ट कांप्लेक्स का माहौल सोमवार को उस समय गरमा गया जब एक केस को लेकर दो वकीक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में एक वकील बुरी तरह ले घायल हो गय

जालंधर। महानगर के कोर्ट कांप्लेक्स का माहौल सोमवार को उस समय गरमा गया, जब एक केस को लेकर दो वकीक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में एक वकील बुरी तरह ले घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों वकीलों के बीच किसी पुराने केस को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों के बीच केस को लेकर कहासुनी हुई जो मारपीट तक जा पहुंची। कोर्ट कांप्लेक्स में वकीलों की लड़ाई के बाद सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे वकील फिर आपस में उलझ पड़े। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ दोनों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई की। पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन बेबस दिखी।

घायल एडवोकेट परम और प्रमोद व उनकी बहन मनीषा, जोकि देहात पंजाब पुलिस में है, कोर्ट में एक एडवोकेट से उनका कोर्ट केस चल रहा है। इसी के चलते आज कोर्ट में उनपर हमला हुआ है। उन्होंने सिविल अस्पताल में भी हमला करने का आरोप लगाया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से एडवोकेट अशोक आए। उनका आरोप था कि परम और उसकी बहन मनीषा ने अस्पताल में उन पर हमला कर दिया। उनका कहना था कि परम को बार काउंसिल ने केस लड़ने पर तीन साल का बैन लगाया हुआ है। वे उनके खिलाफ केस कर रहे हैं, इसलिए उन पर हमला किया

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.