![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_07_2021-1coronavirus11_11_21787215_0.jpg)
RGA न्यूज़
कोरोना संक्रमण के लिहाज से अप्रैल का महीना आगरा के लिए विषम रहा।
स्वास्थ्य विभाग ने 114965 लोगों के लिए थे सैंपल इनमें से 9530 निकले पाजिटिव। सरकारी आंकड़ों में 169 लोगों की दर्ज हुई मौत। सबसे अधिक मौत 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच हुई हैं। इस अवधि में शहर के अधिकांश अस्पतालों में आक्सीजन की कमी रही है
आगरा, यूं तो कोविड संक्रमण पिछले साल मार्च से शुरू हो गया था लेकिन इस साल अप्रैल में सबसे अधिक कोविड पाजिटिव निकले हैं। साथ ही सबसे अधिक मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो अप्रैल 2021 में 114965 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 9530 लोग पाजिटिव निकले। 13 माह के मुकाबले सबसे अधिक था। कोविड से 169 लोगों की मौत हुई। सबसे अधिक मौत बीस अप्रैल से तीस अप्रैल के बीच हुई हैं। इस अवधि में शहर के अधिकांश सरकारी और निजी अस्पतालों में आक्सीजन की कमी रही है।
कब कितने लिए गए सैंपल
माह का नाम, कुल सैंपल, पाजिटिव केस, मरीजों की मौत
- मार्च 2020, 792, 12, 0
- अप्रैल 2020, 5738, 537, 32
- मई 2020, 8609, 340, 26
- जून 2020, 9412, 338, 25
- जुलाई 2020, 28008, 577, 15
- अगस्त 2020, 66797, 1097, 10
- सितंबर 2020, 71754, 2859, 24
- अक्टूबर 2020, 76395, 1473, 14
- नवंबर 2020, 83333, 1998, 19
- दिसंबर 2020, 82315, 1005, 5
- जनवरी 2021, 60008, 248, 2
- फरवरी 2021, 56651, 54, 2
- मार्च 2021, 77310, 186, 3
- अप्रैल 2021, 114965, 9530, 169
- मई 2021, 197376, 5090, 98
- जून 2021, 230445, 362, 9
सरकारी कार्यालयों में बरती जा रही है लापरवाह
हर दिन कोविड मरीजों की संख्या भले ही कम हो रही हो लेकिन कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। नगर निगम, कलक्ट्रेट, तहसील सदर, पांच उप निबंधक कार्यालय, एडीए, जल संस्थान, विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में लापरवाही बरती जा रही है। कोविड प्रोटोकाल का पालन ठीक से नहीं हो रहा है। लोग बिना मास्क के घूमते हैं और दो गज की शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है।