

RGA न्यूज़
अज्ञात वाहन की टक्कर मॉर्निंग वॉक पर निकली होमगार्ड की पत्नी की मौत
शाहजहांपुर में मॉर्निंग वॉक पर गई होमगार्ड की पत्नी की मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि एक किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया
बरेली, शाहजहांपुर में मॉर्निंग वॉक पर गई होमगार्ड की पत्नी की मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि एक किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के अंधोई मुहल्ला निवासी होमगार्ड राजकिशोर शुक्ला की पत्नी सुनीता देवी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी झुन्ना सिंह की बेटी विशाल देवी के साथ जलालाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। रास्ते में विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सुनीता देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि विशाल देश की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर दोनों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हादसा किस वाहन से हुआ इसकी जानकारी की जा रही है। जल्द चालक को पकड़ लिया जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी की जा रही है। अजब सिंह, प्रभारी निरीक्षक अल्लाहगंज