![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/06_07_2021-burnt_21803771.jpg)
RGAन्यूज़
अवैध संबंधाें का अंजाम हमेशा दर्दनाक ही हाेता है। (सांकेतिक तस्वीर)
अवैध संबंधाें का अंजाम हमेशा दर्दनाक ही हाेती है। शहर के गांव जस्सी पौ वाली में एक युवक ने खाैफनाक वारदात काे अंजाम दिया। बेटे ने अपनी मां के प्रेमी काे पेट्राेल झिड़क आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जासं, बठिंडा। अवैध संबंधाें का अंजाम हमेशा दर्दनाक ही हाेता है। शहर के गांव जस्सी पौ वाली में एक युवक ने खाैफनाक वारदात काे अंजाम दिया। बेटे ने अपनी मां के प्रेमी काे पेट्राेल छिड़क आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती पांच जुलाई को देर रात को उसकी मौत हो गई।
आराेपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मृतक व्यक्ति के बेटे के बयानों पर आरोपित युवक पर हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को बयान देकर हरविंदर सिंह निवासी गांव जस्सी पौ वाली ने बताया कि उसके पिता संतोख सिंह के आरोपित जगदीप सिंह की मां सतपाल कौर के साथ अवैध संबंध थे। इसके चलते जगदीप सिंह उसके पिता को पसंद नहीं करता था और हमेशा से ही उनके l
आराेपित वारदात के बाद फरार
रंजिश के चलते बीती चार जुलाई को आरोपित जगदीप सिंह ने उसके पिता संतोख सिंह पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगा दी और खुद मौके से फरार हो गया। आग में गंभीर रूप से झुलसे संतोख सिंह को उपचार के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर बीती पांच जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित जगदीप सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।