प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को दी गई पहली किश्‍त, भभुआ में अब तक पूरा नहीं हो सका निर्माण

harshita's picture

RGA न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों को दी गई आवास की प्रथम किश्त।

सदर प्रखंड के 22 पंचायत में 2016 से लेकर वित्तीय वर्ष 2019-20 तक के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों को दी गई आवास की प्रथम किश्त की राशि मिलने के बाद भी लाभुकों के द्वारा अब तक आवास का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है

 भभुआ। सदर प्रखंड के 22 पंचायत में 2016 से लेकर वित्तीय वर्ष 2019-20 तक के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों को दी गई आवास की प्रथम किश्त की राशि मिलने के बाद भी लाभुकों के द्वारा अब तक आवास का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।

सदर प्रखंड के बीडीओ शशिकांत शर्मा ने सभी आवास सहायकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया है कि अपूर्ण आवासों के कार्यों को पूर्ण किया जाए। वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 तथा 2019-20 में पीएम आवास का लाभ लेने के बाद भी अपने आवासों का कार्य जिन्होंने पूर्ण नहीं किया है।

उनके आवास के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए हर बुधवार को पंचायत में आवास दिवस मनाते हुए कार्यों को पूर्ण कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद विभाग द्वारा अधूरे आवासों को पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है।

भभुआ प्रखंड के पंचायतों का डाटा

पंचायत - कितनों को मिला - कितनों का पूर्ण - अपूर्ण आवासों की सूची

  • अखलासपुर - 62 - 59 - तीन
  • बहुअन - 206 - 204 - दो
  • बेतरी - 53 - 151 - दो
  • डिहरा - 228 - 224 - चार
  • दुमदुम - 104 - 102 - दो
  • डुमरैठ - 257 - 250 - सात
  • जागेबरांव - 161 - 157 - चार
  • कैंथी - 124 - 119 - पांच
  • कोहाारी - 219 - 217 - दो
  • कुड़ासन - 233 - 229 - चार
  • महुअत - 116 - 108 - आठ
  • महुआरी - 142 - 138 - चार
  • मिरियां - 105 - 105 - 00
  • मींव - 252 - 248 - चार
  • मोकरी - 87 - 86 - एक
  • रतवार - 126 - 119 - सात
  • रूईयां - 180 - 179 - एक
  • सिकठी - 124 - 118 - छह
  • सीवों - 145 - 139 - छह
  • सोनहन - 138 - 137 - एक

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.