RGAन्यूज़
.सांसद व अभिनेता सनी देओल के फूफा की तबियत बिगड़ने पर खन्ना सिविल अस्पताल में करवाया दाखिल। (जागरण)
फिल्म अभिनेता एवं गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के फूफा शेर जंग बहादुर को प्राथमिक चिकित्सा के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया है। तेज बुखार व शरीर में दर्द के कारण उनकाे भर्ती करवाया गया हैं
(लुधियाना)। फिल्म अभिनेता एवं गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के फूफा शेर जंग बहादुर को प्राथमिक चिकित्सा के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया है। तेज बुखार व शरीर में दर्द के कारण उनकाे भर्ती करवाए गए हैं। प्राथमिक उपचार दिलवाने के लिए सांसद के कार्यालय से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया से सम्पर्क किया गया जिन्होंने एम्बुलेंस भिजवाई जो उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए सिविल अस्पताल ले आये।
छाहड़िया ने बताया की भाजपा सांसद के सचिव पंकज ने सुबह सम्पर्क कर जंग बहादुर के बारे जानकारी दी। उन्हें सिविल अस्पताल लाकर डॉक्टरों की सलाह पर सभी टेस्ट करवाये गए हैं। वे रैपिड टेस्ट में कोरोना नेगेटिव है। शेर जंग बहादुर जिंदगी के अंतिम दिन अपने पैतृक गांव इसडू में बिताना चाहते हैं। कई साल मुम्बई में बिताकर साउथ अफ्रीका में भी रहकर वह वापस लौटे हैं। इनके बेटे इंगलैंड में व बेटी सनी देओल के पास ही हैं जो इनके स्वास्थ्य के लिए निरंतर सम्पर्क में हैं।
दा साल से रह रहे हैं गांव
करीब दो साल से बिना किसी को बताए वह गांव में रह रहे हैं। सोमवार सांसद व पारिवारिक सदस्यों ने इनको मुम्बई एयर लिफ्ट के लिए मनाने की कोशिश की पर शेर जंग नही माने। अब प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर की सलाह पर पीजीआइ या फोर्टिस ले जाया जाएगा। इस समय सनी देओल के सचिव पंकज भी पहुंच गए हैं ओर इनके केअर टेकर प्रगट सिंह व जसवीर सिंह आदि