

RGAन्यूज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 120वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।उनकी स्मृति में सभी बूथों पर पौधारोपण किया
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 120वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यकत्र्ताओं ने सभी मंडलों के 860 बूथों पर डा. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अॢपत किए और उनकी स्मृति में सभी बूथों पर पौधारोपण किया। मसूरी विधानसभा के राजपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, काबीना मंत्री गणेश जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महामंत्री रतन चौहान ने डा. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में श्री देव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, बलजीत सोनी, लच्छू गुप्ता, श्यामसुंदर चौहान, आरएस परिहार, निरंजन डोभाल आदि शामिल रहे।
बलावाला मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिवालिक नगर मंडल में पूर्व दर्जाधारी विश्वास डाबर, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में आदित्य चौहान , पंडित दीनदयाल मंडल में राजकुमार पुरोहित, धर्मपुर नगर मंडल में राजेश शर्मा, केदार नगर मंडल में विरेंद्र बिष्ट, रायपुर मंडल में रविंद्र कटारिया, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में मधु भट्ट, तपोवन नगर मंडल में कौस्तुभानंद जोशी, करनपुर मंडल में खजान दास, अंबेडकर मंडल में पुनीत मित्तल, प्रेमनगर कांवली मंडल में नरेश बंसल, जनरल महादेव सिंह नगर मंडल में डा. देवेंद्र भसीन, श्री देव सुमन नगर मंडल में विनय गोयल और शहीद दुर्गामल्ल मंडल में सचिन गुप्ता की अगुआई में पौधारोपण किया गया।
काबीना मंत्री चुफाल ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में मंडल के प्रत्येक वार्ड में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीनदयाल पार्क में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व क्षेत्रीय विधायक खजानदास ने शिरकत की। तिलक रोड में क्षेत्रीय पार्षद अनीता गर्ग, शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश प्रजापति अग्रवाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने पुष्पांजलि अॢपत कर मिष्ठान वितरण किया गया।