

RGAन्यूज़ उत्तर प्रदेश समाचार
उपजिलाधिकारी सदर व तहसीलदार ने किया उम्मरपुरवा में पौधरोपण*
सुरसा विकास खंड की ग्राम पंचायत खजुरहरा की नवनिर्वाचित प्रधान सँजोगिता पाल ,प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह प्रधानपति उदय प्रताप सिंह पाल ने अपने बच्चों अक्षय,अंशिका और अनुष्का के साथ ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय उम्मरपुरवा व दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल उम्मरपुरवा में सेब,नासपाती,बादाम,जामुन,सागौन,आदि पौधों का किया रोपण।
सदर उप जिलाधिकारी जी ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सचिव गिरिन्द वर्मा, अमरीश सिंह,रामसागर त्रिपाठी,राम सरन,पंकज,विक्रम वर्मा,राम लड़ैते आदि गणमान्य लोगों ने किया साथ मे वृक्षा रोपण।