

RGA न्यूज़
बाढ़ के कारण कटिहार में हर साल 60 हजार बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है।
बाढ़ के कारण कटिहार में हर साल 60 हजार बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है। जिले में बाढ़ प्रभावितों की शरणस्थली के लिए 270 उंचे स्कूलों को भी आपदा विभाग की ओर से चिह्नित किया गया है जहां बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को शरण दी जाती
कटिहार बच्चों की पढ़ाई पर से अभी कोरोना का साया हटा भी नहीं है कि बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अनलाक में यदि विद्यालय खुलता भी है तो बाढ़ प्रभावित स्कूलों में पढ़ाई संभव नहीं हो पाएगी। जिले में आठ ऐसे प्रखंड हैं जहां लगभग प्रत्येक वर्ष बाढ़ का साया रहता है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस वर्ष भी जिले में फिलहाल पांच प्रखंड बरारी, अमदाबाद, कुरसेला, कदवा और आजमनगर प्रख्ंड अंतर्गत 129 विद्यालय को बाढ़ प्रभावित सूची में रखा गया है। जहां लगभग 60 हजार बच्चों की पढ़ाई पर सैलाब का ब्रेक लग सकता है। इधर जिले में बाढ़ प्रभावितों की शरणस्थली के लिए 270 उंचे स्कूलों को भी आपदा विभाग की ओर से चिह्नित किया गया है, जहां बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को शरण दी जाती है। फिलहाल कोरोना संक्रमण को लेकर कक्षा एक से 10 तक का संचालन नहीं होगा। अनलाक की स्थिति में भी यदि बाढ़ बाढ़ प्रभावित इलाके के विद्यालयों में पढ़ाई संभव नहीं हो पाएगी। इनमें कई ऐसे विद्यालय हैं जहां तक बच्चों को जाने के लिए गंगा या फिर महानंदा नदी को पार करना पड़ता है।
129 विद्यालय बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल
जिले में फिलहाल पांच प्रखंड के 129 विद्यालय को बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल किया गया है। प्रखंडों से जिला शिक्षा कार्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में इन प्रखंडों के 30 से अधिक पंचायत के विद्यालय शामिल है। सबसे ज्यादा कदवा प्रख्ंड से 79 विद्यालय, बरारी से 17 और अमदाबाद, कुरसेला व आजमनगर से 11-11 विद्यालय को बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा मनिहारी, बारसोई और प्राणपुर में भी बाढ़ का खतरा रहता है। बरारी के विशनपुर पंचायत में तीन, बकिया सुखाय में पांच, कावर में एक, बारीनगर में एक, उत्तरी भंडारतल में दो, मोहनाचांदपुर में तीन, बैसा गोङ्क्षवदपुर में एक और गुरूमेला में एक विद्यालय को बाढ़ प्रभावित सूची में रखा गया है। इसी तरह अमदाबाद प्रख्ंड में राज पारदियरा पंचायत में तीन विद्यालय कटाव की स्थिति में है। इस प्रखंड में 11 विद्यालय को बाढ़ प्रभावित सूची में रखा गया है। इनमें राज जंगलाटाल और राज चौकिया पहाड़पुर पंचायत से एक-एक और राज पारदियरा से नौ विद्यालय है। कुरसेला प्रखंड में पश्चिमी मुरादपुर पंचायत से एक, शाहपुर धर्मी से एक, जरलाही से तीन, पूर्वी मुरादपुर से दो, दक्षिणी मुरादपुर से दो विद्यालय शामिल है। आजमनगर प्रखंड में राज बैरिया पंचायत से दो, राज हरनागर से दो, राज ङ्क्षसघौल से तीन, राज अरिहाना से दो और राज केलाबाड़ी से एक विद्यालय शामिल है।
कोरोना संक्रमण को लेकर जारी दिशा निर्देश के तहत फिलहाल विद्यालय में कक्षा एक से दशम तक का पठन पाठन संचालित नहीं किया जाएगा है। इसके बावजूद बाढ़ प्रभावित संभावित विद्यालयों की सूची तैयार कर ली गई है। फिलहाल 129 विद्यालय इस श्रेणी में है। 270 विद्यालय को बाढ़ शरण स्थली के लिए चिह्नित किया गया है। बाढ़ आने की स्थिति में इन विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित होती है।