बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे बसपा के संयोजक, ये है रणनीति 

harshita's picture

RGA न्यूज़

पिछले 10 साल से सत्ता से बेदखल बसपा इस बार किसी भी प्रकार का जोखिम लेना नहीं चाह रही।

पिछले 10 साल से सत्ता से बेदखल बसपा इस बार किसी भी प्रकार का जोखिम लेना नहीं चाह रही। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक जुझारू व पार्टी के बफादार कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी जा रही है।

अलीगढ़। पिछले 10 साल से सत्ता से बेदखल बसपा इस बार किसी भी प्रकार का जोखिम लेना नहीं चाह रही। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक जुझारू व पार्टी के बफादार कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी जा रही है। इस बार जिला, मंडल व विधानसभा स्तर पर दो-दो संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं। यह पार्टी को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। इगलास व खैर विधासभा से शुरूआत हो चुकी है।

बसपा के पदाधिकारियों ने की बैठक

बसपा के मेरठ,सहारनपुर,मुरादाबाद, आगरा व अलीगढ़ मंडल के संयोजक धर्मवीर चौधरी व विजय सिंह ने जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह व मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक में मंथन किया गया। इन दोनों संयोजकों ने जिले की सातों विधानसभा स्तर पर दो दो संयोजकों के लिए नाम मांगे। खैर व इगलास विधानसभा पर संयोजक नियुक्त करने पर सहमति बन गई। खैर विधानभा पर पवन चौधरी व सचिन कुमार, इगलास विधानसभा पर पवन ठेनुआं व सेहलाब यादवेंदु को संयोजक नियुक्त किया गया है। शेष पांच विधानसभा पर जिलाध्यक्ष नाम सुझाएंगे। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी अर्जुन स्वामी , छ्त्रपाल सिंह, हरवंश कुमार, मोहन सिंह, दुर्गेश बौद्ध, आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ता भाजपा सरकारों की कमजोरियों को बनाए हथियार : धर्मवीर

मेरठ,सहारनपुर,मुरादाबाद, आगरा व अलीगढ़ मंडल के संयोजक धर्मवीर चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल कायम है। हर रोज लूटपाट, दुष्कर्म और हत्याओं जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। इससे जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। किसानों के साथ सरकारों ने धोखा किया है। जाट समुदाय 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर बसपा को वोट देगा। कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की विफलता व असफलताओं को अपना हथियार बनाएं। विजय सिंह ने संगठन को मजबूत करने व उनके दायित्वों को लेकर जोर दिया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.