हड्डियों और इम्युनिटी के लिए जरूरी है विटामिन डी, पढ़िए पूरी खबर

harshita's picture

RGA न्यूज़

बादाम, दूध, मशरूम का सेवन विटामिन डी के अच्छे स्रोत है।

कानपुर के ज्वाइंट एंड रिप्लेसमेंट सर्जन डा. आर. के. सिंह ने बताया कि धूप से मुफ्त में मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही इम्युनिटी के लिए भी है जरूरी...

 हमारे शरीर को हर तरह के संक्रमण से बचाती है मजबूत इम्युनिटी। इम्युनिटी तब बनती है, जब हमारा खानपान पोषण युक्त होता है। अच्छी सेहत के लिए शरीर को प्रचुर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स जैसे तत्वों की आवश्यकता होती है। हर तत्व का शरीर में अलग-अलग कार्य होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी बहुत आवश्यक है। यह ऐसा विटामिन है, जो हमें धूप से मिलता है और कुदरत द्वारा मुफ्त उपहार के तौर पर मिला है। सुबह के समय नियमित रूप से कुछ देर धूप सेंकने से शरीर के लिए आवश्यक विटामिन डी मिल जाता है। इसके अतिरिक्त संतरा, डेयरी उत्पाद और गाजर आदि को नियमित आहार में शामिल किया जाए तो शरीर को आवश्यक विटामिन डी की पूर्ति हो जाती है।

कई तरह से करता है काम: कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए जरूरी उपायों के साथ ही हमें अपनी इम्युनिटी भी मजबूत रखनी है। स्वस्थ सेहत और मजबूत इम्युनिटी के लिए शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें विटामिन-डी बहुत आवश्यक है। विटामिन डी न सिर्फ मजबूत इम्युनिटी का निर्माण करता है, बल्कि शरीर में कैल्शियम व फास्फोरस को संश्लेषित कर हड्डियों को मजबूती भी प्रदान करता है। इसकी कमी से हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि कई बार हल्की चोट लगने या गिरने से इनके टूटने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। हड्डी व जोड़ों से संबंधित बीमारियों की वजह भी शरीर में इस विटामिन की कमी है।

इसे जरूर अपनाएं

  • संतरा और बादाम का सेवन करें
  • सोयाबीन से बने उत्पादों को अपने भोजन में शामिल करें
  • सूर्योदय के समय नियमित रूप से कुछ देर धूप में बैठें। इससे प्राकृतिक रूप से विटामिन मिलेगा
  • दलिया, ओटमील, दूध, मक्खन, पनीर आदि विटामिन डी के अच्छे स्रोत है। इन्हें डाइट का हिस्सा बनाएं
  • मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। इससे मिलने वाला विटामिन हड्डियों के साथ ही आंखों व त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है

हो सकती हैं कई परेशानियां: विटामिन डी एंटीमाइक्रोबल प्रोटीन बनाने में सहायक है, जिससे इम्युनिटी बरकरार रहती है और शरीर को कोविड-19 जैसी बीमारियों से लड़ने का सुरक्षा कवच मिलता है। इसके अतिरिक्त शरीर में विटामिन डी की कमी कैंसर, हाईपरटेंशन और मधुमेह जैसी बीमारियों का कारण भी बनती है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में यदि इस विटामिन की कमी होती है तो इसका असर उनके बच्चों पर पड़ता है और इस तरह के बच्चे कुपोषण के साथ ही लिवर आदि बीमारियों से प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे बच्चों की इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है। सप्लीमेंट के तौर पर विटामिन डी का सेवन चिकित्सक की सलाह के बिना करना नुक्सानदायक हो सकता है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.