शिक्षित होने और शिक्षित करने का पुण्य मिला, बोले प्रयागराज के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ. वीके सिंह

harshita's picture

RGA न्यूज़

भाजपा कार्यालय में निर्वाचित जिलापंचायत अध्यक्ष, जिलापंचायत सदस्यों,ब्लाक प्रमुखों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं की ईश्वर से की गई प्रार्थना और मेहनत से मुझे जिला पंचायत चुनाव में जीत मिली। यह कहना है नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर वीके सिंह का। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय मे सम्मान समारोह में कहा कि गंगापार यमुनापार अंतिम वार विकास की राह बार-बार।

प्रयागराज, शिक्षित होना, संस्कारित होना अपने हित के साथ देश के हित में भी होता है। हमें भी शिक्षित होने और शिक्षित करने का पुण्य लाभ जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं की ईश्वर से की गई प्रार्थना और मेहनत से मुझे जिला पंचायत चुनाव में जीत मिली। यह कहना है नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर वीके सिंह का। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में हुए सम्मान समारोह में कहा कि 'गंगापार यमुनापार अंतिम वार, विकास की राह बार-बार'। इस स्लोगन से उन्होंने विकास का नारा बुलंद किया। कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओ की जीत है। जिला कार्यालय में यमुनापार, गंगापार, महानगर के नवनिर्वाचित जिलापंचायत अध्यक्ष, जिलापंचायत सदस्यों,ब्लाक प्रमुखों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में होंगे स्वच्छता के ठोस इंतजाम

डाक्टर वीके सिंह ने सभी से स्वछता अपनाने का भी आग्रह किया। घोषणा की कि भाजपा के जिला कार्यालय मे स्वच्छता के ठोस इंतजाम किए जाएंगे। साथ-साथ 50 एचपी का जनरेटर भी अपनी ओर से देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय को भी मंदिर जी तरह स्वच्छ रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम सभी मंचस्थ लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज डा. विजय कुमार सिंह का जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी के गंगापार महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी के साथ सभी जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम् व बुकें भेंटकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों का भी माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम् व बुके भेंटकर अभिनंदन किया गया। इनमें ब्लाक प्रमुख मालती सोनकर, गायत्री मिश्र, प्रगति सिंह, अरूणेन्द्र उर्फ डब्बू यादव आदि शामिल रहे।

भाजपा में विकास पहली प्राथमिकता है

जिला पंचायत सदस्यों में आलोक कोल, श्यामराज यादव, पिंटू चौबे, कुसुम केसरवानी आदि का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने कहा कि पं.दीनदयाल का सपना अब पूरा होगा। अंतिम पक्ति पर खडे़ व्यक्ति का उत्थान होगा। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा में विकास पहली प्राथमिकता है जिस पर सभी जनप्रतिनिधि खरे उतरेगें। आभार भाजपा नेता रमाकांत विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, जय सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, इं.जगदीश सिंह यादव, ज्ञान सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अजीत प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, देवेश सिंह, कुंजविहारी मिश्र, पुष्पराज पटेल, कविता पटेल, आदेश सिंह, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, आकांक्षा सोनकर, सुरेश शुक्ला, सुभाष सिंह पटेल, धर्मराज पाल, पृथ्वीराज साहू, शिवराज सिंह परिहार, आशुतोष तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या मे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.