मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बकरीद के मौक पर काटा 'बकरा केक'

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बकरीद के मौके पर बकरे के आकार वाले केक की कुर्बानी दी। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक सैयद हसन कौसर ने  बताया कि हमने कल बकरे के आकार के केक की कुर्बानी दी। इस नई चीज को कुछ और लोगों ने भी अपनाया है।

उन्होंने कहा कि हम बकरीद इसी तरह मनाते हैं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम पशुओं की कुर्बानी के विरोधी नहीं हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वे करें लेकिन अपव्यय बंद होना चाहिए और वहीं धन गरीबी एवं निरक्षरता उन्मूलन में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि सुन्नी सोशल फोरम के राष्ट्रीय संयोजक रजा रईस ने भी बकरीद इसी तरह से मनाई। मंच के एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह तरीका 'ईको-फ्रेंडली' है और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बारे में जागरूक किए जाने की जरूरत है।

इस बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कुर्बानी खुले में नहीं होनी चाहिए। त्यौहार की मर्यादा बनाई रखी जानी चाहिए। गौवंश की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते एक उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। विशेष तौर पर ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान बकरीद पड़ी है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.