

RGAन्यूज़
सुंदर नगर की महिला ने बताया कि लखबीर सिंह ने उनकी 17 साल की बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह उसे शादी करके उसके साथ घर बसाने के सपने दिखता था। कुछ दिन बाद उसने बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया
लुधियाना पुलिस ने आरोपत युवक लखबीर सिंह की तलाश शुरू कर दी है। सांकेतिक चि
लुधियाना। डाबा थाना अंतर्गत सुंदर नगर से एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के शादी करने से इंकार करने पर अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके बायफ्रेंड के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।
सुंदर नगर में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सपां वाला मंदिर के पास रहने वाला लखबीर सिंह ने उनकी 17 साल की बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह उसे शादी करके उसके साथ घर बसाने के सपने दिखता था। कुछ दिन बाद आरोपित ने बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे तंग आकर बेटी ने 15 जुलाई को अपने ही घर के गार्डर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
थानेदार रणजीत सिंह के अनुसार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। लखबीर सिंह की तलाश में पुलिस छापामारी भी कर रही है। युवक की गिरफ्तारी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति व सास के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का केस
लुधियाना। थाना वूमेन सेल की पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सराभा नगर निवासी ताहिरा उप्पल की शिकायत पर पति विपुल बहल एवं सास मोनिका बहल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी विपुल के साथ हुई थी। तब उनके माता पिता ने सामर्थ अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वालों ने कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर उसने माता-पिता को सारी बता बताई। इसके बावजूद ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही। पुलिस ने इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं की है।