लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गांजा व शराब के साथ तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दाैरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा व अवैध शराब बरामद हुई। आरोपितों पर तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है

लुधियाना में पुलिस ने गांजा व शराब की तस्करी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दाैरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा व अवैध शराब बरामद हुई। आरोपितों पर तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने बुड्ढा दरिया स्थित शिव मंदिर के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई मुख्तयार सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बस्ती जोधेवाल के बंदा बहादर नगर निवासी संजय पासवान के रूप में हुई। आरोपित शिव पुरी चौक की तरफ से पैदल चला आ रहा था।

थाना लाडोवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सलेमपुर-ईसेवाल रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। हवलदार बलविंदर सिंह ने बताया कि आरेपित की पहचान गांव ईसेवाल निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शेर पुर चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार व्यक्ति को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान फगवाड़ा के माडल स्थित मोहल्ला सिनपुरा की गली नंबर 4 निवासी रविंदर सिंह के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना मोती नगर में केस दर्ज किया गया।I

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.