

RGA न्यूज़
कानपुर देहात के करीमनगर डेरा निवासी नरेश का 13 वर्षीय पुत्र मंगल सिंह व कैलाश का 15 वर्षीय पुत्र महेश सिंह नायक गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे गुडिय़ा पीटने गए थे। गुडिय़ा पीटने के बाद मंगल व महेश तालाब में नहाने उतर गए।
ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला
कानपुर, कानपुर देहात के सिकंदरा में स्थित डेरा गांव में गुडिय़ा पीटने के बाद तालाब में नहाने गए दो किशोर अचानक लापता हो गए। उनके साथ के एक साथी ने देखा कि वो डूब रहे हैं। बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो असफल रह गए। इस बीच घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा होने लगी। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस पहुंची और पूछताछ की।
कानपुर देहात के करीमनगर डेरा निवासी नरेश का 13 वर्षीय पुत्र मंगल सिंह व कैलाश का 15 वर्षीय पुत्र महेश सिंह नायक गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे गुडिय़ा पीटने गए थे। गुडिय़ा पीटने के बाद मंगल व महेश तालाब में नहाने उतर गए। जहां वह गहराई में डूबने लगे। शोर मचाने पर उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया पर असफल रहे। इस पर शोर मचाया तो ग्रामीण तेजी से दौड़े, लेकिन तब तक दोनों डूब गए। कुछ देर की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों के परिवार में रोना पीटना मच गया। सिकंदरा थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह पहुंचे और ग्रामीणों के साथ ही दोनों के साथ रहे किशोरों से पूछताछ की। मंगल के पिता नरेश ने बताया कि दोनों सुबह गांव के बच्चों के साथ गुडिय़ा पीटने की बात कहकर निकले थे, लेकिन पता नहीं था कि ऐसा हो जाएगा वरना भेजते ही नहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि डूबने से मौत हुई है।