![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/12_08_2021-bjps_jawaharlal_became_the_state_minister_of_scheduled_front_21921434_0.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि संपूर्ण देश में 80 करोड़ तथा अकेले उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को निश्शुल्क अन्न का वितरण हो रहा है। इसका सीधा अर्थ यह कि देश और प्रदेश विकास कर रहा है।
भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव में फिर भाजपा का साथ देना चाहिए।
प्रयागराज:- पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश तेजी से आत्मनिर्भरता की तरह बढ़ रहा है। आज हमारा देश कोरोना वैश्विक महामारी से सफलतापूर्वक निपट रहा है। 130 करोड़ लोगों को निश्शुल्क वैक्सीन लगाने में पूरे विश्व में विकसित देशों को पीछे करते हुए नंबर वन बना हुआ है। 60 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। यह कहना है भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी का।
भाजपा नेत्री बोलीं- विपक्ष के भुलावे में मत आएं
भाजपा नेत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि संपूर्ण देश में 80 करोड़ तथा अकेले उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को निश्शुल्क अन्न का वितरण हो रहा है। इसका सीधा अर्थ यह कि देश और प्रदेश विकास कर रहा है। सब का साथ सब का विकास सब का विश्वास भाजपा का उद्देश्य है। इसी दिशा में सरकार काम कर रही है। इस क्रम की बनाए रखने के लिए आम जनमानस का साथ चाहिए। 2022 में होने वाले चुनाव में फिर सभी को भाजपा का साथ देना चाहिए। विपक्ष के भुलावे में नहीं आना चाहिए, अन्यथा फिर देश और प्रदेश विकास से विमुख हो जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री नंदी ने किया ध्वजारोहण
ज्वाला देवी इंटर कालेज सिविल लाइंस में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम में मोहन जी टंडन, विद्यालय प्रबंधक च्वयन भार्गव मौजूद रहे। अतिथियों ने माॅ भारती की आरती की। सम्पूर्ण परिसर राष्ट्रगान व मां भारती की आरती से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
निबंध प्रतियोगिता और चित्र कला में दिखाई प्रतिभा
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास आयोजित अमृत महोत्सव में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रभात फेरी निकालने के साथ ही निबंध प्रतियोगिता, चित्र कला, भाषण प्रतियोगिता भी हुई। इसमे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।