बरेली में ऑटो से उतरी महिला ने रामगंगा में लगाई छलांग, मचा हड़कंप, गाेताखाेराें ने बचाई जान

harshita's picture

RGA न्यूज़

बीमारी से तंग आकर एक महिला ने जान देने की ठान ली। जान देने के नियत से रामगंगा नदी में सोमवार को महिला ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि घटना के दौरान गोताखोरों ने उसे देख लिया

बरेली में ऑटो से उतरी महिला ने रामगंगा में लगाई छलांग

बरेली, बीमारी से तंग आकर एक महिला ने जान देने की ठान ली। जान देने के नियत से रामगंगा नदी में सोमवार को महिला ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि घटना के दौरान गोताखोरों ने उसे देख लिया और तुरंत ही महिला को नदी से बाहर निकालकर जान बचा ली। पुलिस ने बेटे को बुलाकर मां को उसके सुपुर्द कर दिया।

सुभाषनगर के गुलाब बजरिया की रहने वाली रमा कश्यप बीते तीन साल से बीमार चल रही हैं। काफी इलाज के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इस पर सोमवार को उन्होंने जान देने की ठान ली। किराए पर उन्होंने आटो रिक्शा किया। यहां से वह सीधे रामगंगा पुल पहुंची।

आटो से उतरते के बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। पास में ही गोताखोर खड़े थे। महिला को नदी में छलांग लगाता देख गोताखाेर उसे बचाने आगे बढ़े। तुरंत में महिला को निकाला। इसके बाद दोनों गोताखोर महिला को लेकर रामगंगा चौकी पहुंचे। पुलिस को पूरी बात बताई। पूछताछ में महिला ने बीमारी से तंग आने की बात कही। महिला का बेटा विकास और भतीजा आकाश पहुंचा। पुलिस ने महिला उनके सुपुर्द कर दी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.