केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- अपना दल (एस) और भाजपा मिलकर 2022 करेगी फतह

harshita's picture

RGA न्यूज़

केंद्रीय राज्‍यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम सरकार के साथ जरूर हैं लेकिन हमारी पार्टी का भी अपना एजेंटा है। हम अब भी उस पर कायम हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में विस्तृत बात हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपना दल एस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनुप्रिया पटेल का पहली बार प्रयागराज आगमन हुआ है।

प्रयागराज, केंद्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आज प्रयागराज आगमन हुआ। उन्‍होंने कहा कि अपना दल (एस) और भाजपा मिलकर विधान सभा चुनाव 2022 फतह करेगी। उन्‍होंने कहा कि हम भाजपा के पुराने सहयोगी दल रहे हैं। 2014 में, 2017 में 2019 में साथ चुनाव लड़े। अब मिशन 2022 भी हम साथ में ही फतह करेंगे। यह गठबंधन जारी रहेगा। दोनों दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चाहिए कि मिलकर कार्य करें। सभी जगहों पर सामंजस्य

अनुप्रिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रायबरेली से केंद्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को शुरू हुई। प्रयागराज जनपद की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। मऊआइमा में केंद्रीय राज्‍यमंत्री अनुप्रिया ने संक्षिप्त संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज भी मौजूद रहे

बोलीं, अपना दल (एस) अपने एजेंडे पर कायम

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मऊआइमा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम सरकार के साथ जरूर हैं लेकिन हमारी पार्टी का भी अपना एजेंटा है। हम अब भी उस पर कायम हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में विस्तृत बात हो चुकी है। वह भी हमारे दल की नीतियों व मांगों का समर्थन करते हैं। हमारे एजेंडे में पिछड़ा वर्ग मंत्रालय, जातीय आधार पर जनगणना, अखिल भारतीय स्तर पर न्यायिक सेवा का गठन जैसे मुद्दे शामिल हैं। ये मुद्दे सामाजिक न्याय के हैं।

अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं उत्‍साहित

केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने के बाद अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का बुधवार को पहली बार प्रयागराज आगमन हुआ। यहां उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया और उनमें जोश भी भरा। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। दूसरी तरफ भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पूरा उत्साह दिखाया है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.