![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/19_08_2021-hailet_21941307.jpg)
RGA न्यूज़
डाक्टर ने जब चेकअप किया तो गर्भ में बच्चे की मौत होने का पता चला। ऐसे में डाक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए गर्भपात (एबार्शन) करने का निर्णय लिया। इसके लिए डाक्टरों ने उसे लेबर रूम में भर्ती कराया। डाक्टर प्रोसिजर की तैयारी कर रहे थे।
गर्भवती पत्नी को दिक्कत होने पर एलएलआर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया था
कानपुर, कानपुर के एलएलआर (हैलट) के अपर इंडिया शुगर एक्सचेंज जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती पत्नी के इलाज के लिए डाक्टरों से कहना फौजी को भारी पड़ गया। उसकी हरकत से नाराज़ डाक्टरों के कहने पर अस्पताल के कर्मचारी अभद्रता पर उतर आए। फौजी ने इसका विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर डाक्टरों ने फौजी पर नशे में अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने समझा बुझाकर उसे शांत कराया। इस दौरान अस्पताल में माहौल बिगडऩे लगा। अन्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चकेरी क्षेत्र के रहने वाले फौजी की गर्भवती पत्नी को दिक्कत होने पर एलएलआर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया था।
डाक्टर ने जब चेकअप किया तो गर्भ में बच्चे की मौत होने का पता चला। ऐसे में डाक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए गर्भपात (एबार्शन) करने का निर्णय लिया। इसके लिए डाक्टरों ने उसे लेबर रूम में भर्ती कराया। डाक्टर प्रोसिजर की तैयारी कर रहे थे। इस बीच, फौजी अपनी पत्नी से मिलने की जिद करने लगा। आरोप है कि वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए जबरदस्ती लेबर रूम में घुसने लगा। जब उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। इस संदर्भ में जच्चा-बच्चा अस्पताल की सीएमएस डा. रीता गुप्ता का कहना है कि फौजी नशे में था। जबरदस्ती लेबर रूम में घुसने लगा। जब उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। इसलिए पुलिस बुलानी पड़ी।
लेबर रूम में भर्ती रहती हैं गर्भवती : सीएमएस डा. रीता गुप्ता का कहना है कि अस्पताल के लेबर रूम में प्रसव पीडि़ता भर्ती रहती हैं। ऐसे में किसी पुरुष को प्रवेश की अनुमति नहीं रहती है। इसलिए फौजी को भी अंदर जाने से रोका गया।