कांग्रेसियों ने गांवों में लगाई चौपाल, बोले- महंगाई छू रही आसमान, गरीब, मजदूर है परेशान

harshita's picture

RGA न्यूज़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन जिले कि सभी न्याय पंचायतों में पार्टी के पदाधिकारियों ने डेरा डालकर चौपाल लगाई। इसके बाद घर-घर दस्तक देकर लोगों से संपर्क स्थापित कर संवाद किया

कांग्रेसियों ने गांवों में लगाई चौपाल

बरेली, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन जिले कि सभी न्याय पंचायतों में पार्टी के पदाधिकारियों ने डेरा डालकर चौपाल लगाई। इसके बाद घर-घर दस्तक देकर लोगों से संपर्क स्थापित कर संवाद किया। आंवला विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक रामनगर की न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम मऊ चंद्रपुर में युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और पार्टी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने घर-घर जाकर दस्तक दी और चौपाल लगाई।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने बताया कि पार्टी की ओर से चलाया जा रहा एक बड़ा अभियान है। जिसके तहत हम आप लोगों के बीच आए हैं आपकी समस्याओं को सुनकर उसका जो भी समाधान होगा। उसका निराकरण करने की पार्टी कोशिश करेगी। केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों से हर वर्ग त्रस्त है। महंगाई आसमान छू रही है गरीब, मजदूर परेशान है देश का युवा नौजवान आज बेरोजगार है।

लगातार बेरोजगारी बढ़ने के कारण युवाओं में हताशा और निराशा बढ़ रही है और अब युवा कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहा है और आने वाले विधानसभा चुनावों में यही युवा इस केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को अच्छा सबक सिखाएगा। यहां जिलाध्यक्ष ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। इसी प्रकार जिले की अलग-अलग न्याय पंचायतों में हुए कार्यक्रमों में कांग्रेसी उपस्थित रहे। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में आजमनगर वार्ड में प्रवास और पदयात्रा कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से संवाद कर सभी को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.