स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारी में जुटा आगरा नगर निगम, जल्द आएगी टीम

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Swach Survekshan 2022 सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग किया जाएगा कलेक्ट सीवेज प्रबंधन पर भी दिया जाएगा ध्यान। वर्ष 2021 का अभी तक नहीं घोषित हुआ है रिजल्ट वर्ष 2020 में देश में 16वें नंबर पर रहा आग

नगर निगम के सौ वार्डों से 750 टन कूड़ा निकलता है।

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग कलेक्ट किया जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीवेज प्रबंधन पर भी फोकस होगा। जल्द ही केंद्र सरकार की टीम आगरा आने जा रही है। यह टीम तीन से पांच दिनों तक यहां रहेगी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करेगी। वहीं वर्ष 2021 का अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। रिजल्ट एक से दो माह के भीतर घोषित हो सकता है। वर्ष 2020 में देश में नगर निगम देश में 16वें नंबर पर रहा था।

750 टन निकलता है कूड़ा

नगर निगम के सौ वार्डों से 750 टन कूड़ा निकलता है। इसमें 400 टन सूखा, 300 टन गीला और 50 टन सिल्ट होती है।

सात हैं एसटीपी

शहर में सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) हैं जहां हर दिन 180 एमएलडी गंदे पानी का शोधन किया जाता है। शेधन के बाद पानी को यमुना नदी में छोड़ा जाता है। वहीं 27 सीवेज पंपिंग स्टेशन भी हैं।

इन पर किया जा रहा फोकस

- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

- मशीनों से सफाई करना

- नालियों की ठीक से सफाई

- रोड और गलियों से कूड़े का उठान

- सीवर लाइनों की ठीक से सफाई

- खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) को लेकर जागरुकता अभियान

- कालोनियों में कूड़े का सही तरीके से निस्तारण

- सिटीजन फीडबैक को लेकर जा

- स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम प्रशासन ने केंद्र सरकार के पोर्टल पर प्रारंभिक डाटा अपलोड कर दिया है। इसके सत्यापन के लिए टीम आ सकती है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.