आस्था के समंदर में ब्रज संस्कृति का संगम, संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने लगाए भक्ति के गोते

harshita's picture

RGA न्यूज़

Janmashtami 2021उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद पर्यटन विभाग प्रदेश सरकार मथुरा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्णोत्सव में शोभायात्रा का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया। शोभायात्रा को जनमानस देखते ही 

मथुरा में जन्मस्थान से निकाली गइ शाेभा यात्रा का दृश्य।

आगरा,। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से निकाली गई शोभायात्रा में ब्रज की संस्कृति का संगम दिखा। अद्भुत और अकल्पनीय नजारा देख श्रद्धालु ब्रज की संस्कृति पर रीझ गए। शंख की ध्वनि भगवान के आगमन का संकेत दे रही थी। विभिन्न जगहों के रंग-बिरंगी पोशाकों से सजे कलाकारों ने का मन मोह लिया।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्णोत्सव में शोभायात्रा का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया। शोभायात्रा को जनमानस देखते ही रह गया। देश-दुनिया से आए श्रद्धालु भी शोभायात्रा का आनंद ले रहे थे। कलाकार ब्रज के लोक नृत्य और गायन कर ब्रज की संस्कृति से लोगों को रूबरू करा रहे थे। झांसी के कलाकारों ने राई नृत्य प्रस्तुत किया, तो भगवान श्रीकृष्ण के संकीर्तन श्रद्धालु आस्था के गोते लगाते रहे। कलाकार भगवान की आराधना कर रहे थे। बम नगाड़ा, बीन की आवाज दूर तक शोभायात्रा आने का संकेत दे रही थी। शोभायात्रा पोतराकुंड, महाविद्या, गोविंद नग होती हुई जन्मभूमि के मुख्यद्वार पर पहुंचकर समाप्त हुई। डीएम नवनीत सिंह चहल, उप्र. बज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अनूप शर्मा मौजूद रहे।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.