

RGA न्यूज़
गुरूवार को थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत 20 वर्षीय युवक का शव मोबाइल टावर के पास पड़ा मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम वहां पर एकत्रित हो गया।
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
इटावा, इटावा में दिल दहला देनी वाली वारदात सामने आई है। बीस साल के युवक की किसी ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके शव को टावर के किनारे फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने गुजरने पर मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू की। स्वजन ने किसी प्रकार की दुश्मनी से इन्कार किया है। शव की हालत देखकर ऐसा लगा रहा थी, जिसने भी मारा है उसकी मृतक से किसी बात को लेकर गहरी नाराजगी थी। पुलिस इसे सुसाइड बताने में लगी है, जबकि साफ-साफ मामला हत्या का नजर आ रहा है।
गुरूवार को थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत 20 वर्षीय युवक का शव मोबाइल टावर के पास पड़ा मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम वहां पर एकत्रित हो गया। बताया गया है कि दीपू पाल रात दो बजे घर से निकल आया था उसके बाद वह कहां गया यह पता नहीं चला। सुबह साढ़े 6 बजे उसका शव मिला। दीपू के पिता जयवीर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्हेंं सूचना दे दी गई है। बड़ी बहन पिंकी सबसे पहले पहुंची। उसने बताया कि दीपू का किसी से कोई विवाद नहीं था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि स्वजन से मामले की जानकारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है। यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि दीपू ने टावर पर चढ़कर कूदकर आत्महत्या कर ली। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पिता के आने के बाद कई तथ्य और उजागर होंगे।