हाथरस के सिकंदराराऊ में गलियों में घूमने के बाद पोखर में चला गया मगरमच्‍छ, जानिए पूरा मामला 

harshita's picture

RGA न्यूज़

नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ की गलियों में शुक्रवार की रात मगरमच्छ घूमते देखा गया। इससे वहां के लोगों में दहशत है। गली में घूम रहे मगरमच्छ का वीडियो भी लोगों ने बनाया है। यह मगरमच्छ पास की पोखर में चला गया

नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ की गलियों में शुक्रवार की रात मगरमच्छ घूमते देखा गया।

हाथरस, नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ की गलियों में शुक्रवार की रात मगरमच्छ घूमते देखा गया। इससे वहां के लोगों में दहशत है। गली में घूम रहे मगरमच्छ का वीडियो भी लोगों ने बनाया है। यह मगरमच्छ पास की पोखर में चला गया। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

गली में विचरण करने के बाद पोखर में चला गया मगरमच्‍छ

नगर के अतिव्यस्त पंत चौराहे से पुरानी तहसील रोड पर मोहल्ला शीशनगर स्थित है। मोहल्ले की दूरी चौराहे से महज आधा किलाेमीटर है। यहां चामुंडा मंदिर के पास दो पुरानी पोखर हैं। पोखर के आसपास आबादी बस गई है। शुक्रवार की रात कुछ लोग घरों की छत पर टहल रहे थे, तभी उनकी नजर गली में मगरमच्छ पर पड़ी। लोग दहशत में आ गए। उन्होंने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। लोगों ने बताया कि मगरमच्छ मोहल्ले की दूसरी गली में चला गया। वहां से फिर लौटकर आया। फिर पास की पोखर में चला गया। वहां के वाशिंदों ने बताया कि चामुंडा के सामने की पोखर में मगरमच्छ गया है। सुबह भी पोखर के पास मगरमच्छ देखा गया था। दहशत में आए माेहल्ले के लोगों ने एसडीएम, नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। हालांकि अभी तक टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नहीं आई है

दो महीने पहले भी दिखा था मगरमच्छ

स्थानीय लोगों की मानें तो इन पोखरों में कई मगरमच्छ हैं। दो महीने पहले भी यहां मगरमच्छ देखा गया था। चामुंडा मंदिर के पीछे वाली पोखर में यह मगरमच्छ दिखा था। तब वन विभाग की टीम को सूचना भी दी गई। टीम ने यहां तीन-चार घंटे तलाश भी की थी, लेकिन मगरमच्छ हाथ नहीं आया। अब फिर से मगरमच्छ सामने आने से लोग डरे हुए हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इसे पकड़वाया जाए, ताकि लोग बेखौफ घर से बाहर निकल सकें।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.