![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/31_08_2021-bjp1_21977505_0.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा की महानगर इकाई की ओर से किए जा रहे बूथ सत्यापन के कार्यों को सराहते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पन्ना प्रमुखों का चयन करें। उन्हें सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित करें।
भाजपा ने विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने टिप्स दिए।
प्रयागराज, मिशन 2022 के लिए कमर कस लें। संगठन को अधिक से अधिक समय दें। बूथ समितियों का मजबूती से गठन ही चुनाव जीतने का आधार होगा। यह मंत्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। वह सर्किट हाउस में आयोजित चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
बूथ सत्यापन के कार्यों पर जताई संतुष्टि
भाजपा की महानगर इकाई की ओर से किए जा रहे बूथ सत्यापन के कार्यों को सराहते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पन्ना प्रमुखों का चयन करें। उन्हें सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित करें। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने किया। इस मौके पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, संतोष पटेल, कमलेश कुमार, संदीप तिवारी, अनिल तिवारी, नागेंद्र सिंह, देवेश सिंह व अन्य रहे।
सशिस के राष्ट्रीय महासचिव बोले- शिक्षकों व कर्मचारियों का हित सपा में ही सुरक्षित
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने प्रयागराज में कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। जब भी प्रदेश में सपा की सरकार बनी हमेशा शिक्षकों और कर्मियों के उत्थान के लिए कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर भदोही में समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे, जिसे लेकर तैयारी की जा रही है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. आफताब आलम खान, जनार्दन समदर्शी, डा. सुरेश, चंद्रशेखर सिंह, अर्जुन यादव आदि रहे।
मो. सरफराज बने आप के फूलपुर विस क्षेत्र के अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी की बैठक सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई। इसमें मो. सरफराज को फूलपुर विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं महानगर महासचिव सर्वेश यादव ने इसकी घोषणा की। कहा उततर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा में 403 सीटों पर पार्टी ने चुनाव लडऩे की घोषणा की है। सभी सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आकाश ङ्क्षसह, रावेंद्र पांडेय, विकास पटेल, मुकेश जयसवाल, प्रभात ओझा, कुलदीप यादव, आशुतोष मिश्रा, गोलू सोनकर, सलमान, सनी पाल आदि रहे।