

RGA न्यूज़
हाथरस ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे वहां पर हो रहे अवैध अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। पालिका द्वारा चारों ओर दीवार लगाने से अब वहां पर दुकानें व वाहन भी नहीं खड़े किए जा सकेंगे।
ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
हाथरस, ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे वहां पर हो रहे अवैध अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। पालिका द्वारा चारों ओर दीवार लगाने से अब वहां पर दुकानें व वाहन भी नहीं खड़े किए जा सकेंगे। ऐसा होने के बाद शहर में आवागमन बाधित नहीं होगा।
मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जे कोई नई बात नहीं
शहर में मुख्य मार्गो पर अवैध कब्जे कोई नई बात नहीं है। अतिक्रमण के चलते मार्ग संकुचित होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। अब तो ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को भी अतिक्रमण कर घेर लिया गया। बार-बार दी गई चेतावनी का भी कोई असर अतिक्रमणकारियों पर नहीं पड़ रहा था। नगर पालिका ने पुल के नीचे खाली पड़ी जगह पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। चारों ओर दीवार लगने से अब वहां पर अतिक्रमण करना आसान नहीं है। निर्माण से पहले ही पालिका कर्मियों ने वहां पर किए गए सभी अतिक्रमणों को वहां से हटवा दिया था।
दोबारा अतिक्रमण करने पर होगा जुर्माना
ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर खाली पड़ी जगह पर मैकेनिक, नाश्ता वाले व अन्य दुकानदारों ने खोखे रख लिए थे। वहीं वाहनों को खड़ाकर वहां स्टैंड बना लिया गया। इससे वहां से वाहनाें के साथ पैदल चलना भी राहगीरों के लिए मुश्किल हो जाता था। पालिका प्रशासन ने वहां से अतिक्रमण हटवा दिया।
ध्वस्त कराए जाएंगे शहर में स्थाई अतिक्रमण
पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर के बाजारों दुकानदारों ने नालियों को तख्त रखकर पाट दिया गया है। दुकानों के ऊपर भी होर्डिंग लगाकर आगे तक बढ़ा दिया है। पालिका के अधिकारी इन अतिक्रमणों को अभियान चलाकर ध्वस्त कराने की बात कह रहे हैं।
इनका कहना है
शहर में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई। चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। इसे लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्थाई अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए जाएंगे।