भाजपा टीम कर रही है तैयार, चुनाव में ऐसे करेगी वार, विस्‍तार से जानिए रणनीति

harshita's picture

RGA न्यूज़

भाजपा ने इस बार प्रकोष्ठों के चार-चार सह संयोजकों की घोषणा की है। इसका मंतव्य पार्टी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पद देकर सक्रिय करना चाहती है। इसलिए वह शिक्षक प्रकोष्ठ सहकारिता प्रकोष्ठ समेत तमाम विभागों की घोषणा कर रही है।

भाजपा ने इस बार प्रकोष्ठों के चार-चार सह संयोजकों की घोषणा की है

अलीगढ़, भाजपा ने इस बार प्रकोष्ठों के चार-चार सह संयोजकों की घोषणा की है। इसका मंतव्य पार्टी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पद देकर सक्रिय करना चाहती है। इसलिए वह शिक्षक प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ समेत तमाम विभागों की घोषणा कर रही है। पार्टी इन्हें सक्रिय करके चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है।

यह है भाजपा की रणनीति

भाजपा ने चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। संगठन में तमाम पदों की घोषणाएं करीब-करीब हो चुकी हैं। भाजपा ने युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के पदों की घोषणा कर दी है। अब प्रकोष्ठों की घोषणा शुरू हो गई है। शिक्षक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, पंचायत, वरिष्ठ नागरिक आदि प्रकोष्ठों की घोषणा हो गई है। भाजपा ने इन में प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इसी के साथ चार सह संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं, जो संगठन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ऐसी ही रचना क्षेत्र की भी है। क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इसी के साथ चार सह संयोजक यहां भी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा की रणनीति भारी भरकम टीम की घोषणा करके उन्हें चुनावी मैदान में उतरारना है। इसलिए अधिक से अधिक पद कार्यकर्ताओं को देकर उन्हें सक्रिय किया जा रहा है। जिससे चुनाव में वह दमदारी से लग सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि भाजपा समग्रता की ओर विचार करती है, इसलिए वह सभी क्षेत्र में अपना प्रभाव रखना चाहती है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा जा सके। समाज को सशक्त बनाया जा सके। इसलिए प्रकोष्ठों की रचना में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ आदि की भी रचना है।

जिलाध्‍यक्ष ने किया दावा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो समग्रता की ओर सोचती है, अन्य दल सिर्फ परिवारवाद में सिमटे हुए हैं। उन्होंने अपने परिवार और दल को मजबूत करने का काम किया है, इसलिए देश और प्रदेश का विकास नहीं हुआ। देश में सबसे अधिक सत्ता में कांग्रेस रही है, पर देश की अस्मिता को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है। कांग्रेस की सत्ता में कश्मीर लुट गया, हिंदुओं पर अत्याचार हुए, भारत-पाकिस्तान में बंटवारा हुआ, लाखों हिंदुओं का कत्लेआम किया गया। देश सैकड़ों वर्ष पीछे चला गया। सपा ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ाया और कोई काम नहीं किया। सिर्फ भाजपा ने संगठन खड़ा करने का काम किया है। इसलिए बिना धन-बल के कार्यकर्ताओं के बलबूते पार्टी चुनाव लड़ती है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.