![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/05_09_2021-vaccination1619084194622_21992715_0.jpg)
RGA न्यूज़
बिना पूर्व पंजीकरण के 711 बूथों पर एक लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य। आधार कार्ड और मोबाइल फोन साथ लेकर पहुंचें केंद्र पर। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक लगवाई जा सकती है वैक्सीन। पूर्व पंजीकरण करा चुके लोगों को नहीं करना होगा इंतजार।
आगरा में सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती।
आगरा,कोरोना वैक्सीन काेे लेकर आगरा में सोमवार को मेगा कैंप लगाए जा रहे हैं। शहर और देहात के 711 बूथों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बिना पूर्व पंजीकरण के अपने पास के केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। पहली और दूसरी डोज लगवा सकते हैं, आधार कार्ड और अपने साथ मोबाइल लेकर जाना है।
आगरा जिले में 18 से अधिक उम्र के 31.20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अभी 18 लाख डोज लगी है। इसमें भी 3.4 लाख लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। सीएमओ डा अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मेगा कैंप के तहत शहर और देहात की 711 बूथों पर सुबह सात से शाम सात बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बिना पूर्व पंजीकरण के भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। अपना आधार कार्ड लेकर केंद्र पर पहुंच सकते हैं। जिन लोगों ने पंजीकरण करा लिया है, उन्हें इंतजार नहीं करना पडे़गा।
अभी तक लगी वैक्सीन
वैक्सीन की डोज लगी -1846337
वैक्सीन की पहली डोज लगी -1505061
वैक्सीन की दूसरी डोज लगी -341276