युवाओं को लोकतंत्र में निभानी चाहिए अहम भूमिका 

harshita's picture

RGA न्यूज़

यूथ फॉर इंडिया के तत्वाधान में सोमवार को इगलास के हाथरस रोड स्थित जेके फार्म हाउस में युवा संवाद व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक शिक्षा योग राजनीति पत्रकारिता क्षेत्र के लोगों को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

यूथ फॉर इंडिया के तत्वाधान में जेके फार्म हाउस में युवा संवाद व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अलीगढ़, यूथ फॉर इंडिया के तत्वाधान में सोमवार को इगलास के हाथरस रोड स्थित जेके फार्म हाउस में युवा संवाद व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शिक्षा, योग, राजनीति, पत्रकारिता क्षेत्र के लोगों को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

लोकतंत्र में युवाओं को अहम भूमिका निभाने की आवश्‍यकता

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संयोजक अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लोकेश शर्मा (प्रदेश रत्न) ने मोवाड विवि चित्तोडगढ़ के वीसी प्रो. सर्वोत्तम दीक्षित, शेखर सर्राफ मेमोरियल हास्पीटल के प्रबंधक सुमित सर्राफ, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पीसी शर्मा, उद्योगपति मनीराम शर्मा, लायंस क्लब की सचिव गुलशन नेहरु, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, समाज सेवी गिर्राज गोदानी, अलीगढ़ हेल्पलाइन के अध्यक्ष राज सक्सैना, अधिवक्ता विनोद रावत को भारत गौरव सम्‍मान से सम्मानित किया। सुमित सर्राफ ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में अहम भूमिका निभाने की आवश्यकता है। हमारा देश युवाओं का देश है। आज युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए।

अपने संस्‍कार भूलता जा रहा युवा

संजय माहेश्वरी ने कहा कि आज का युवा पढ़ लिख गया हो परंतु अपने संस्कार व देश के प्रति जिम्मेदारियों को दिन-प्रतिदिन भूलता ही जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पीयूष शर्मा ने किया। डॉ. लोकेश शर्मा दूसरे सत्र में महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, सांई आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के चेयरमैन राकेश गुप्ता सांई, भाजपा नेता मानव महाजन, युवा परशुराम सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशीत शर्मा, अधिवक्ता बनवारीलाल शर्मा, सेवा निवृत प्रोफेसर डा. पीके शर्मा, राष्ट्रवादी चिंतक रामकुमार भारद्वाज, प्रधानाचार्य देवराज शर्मा, समाज सेवी बौ. शिवकुमार शर्मा, समाज सेवी राकेश शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मदन शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी, विवेक कुमार, नितिन तिवारी, विकास लोधी, विजय चौधरी, संदीप बंसल, प्रमोद गुप्ता, अंकुर मित्तल, विपिन शर्मा, सुनील शर्मा, सोमेश कौशिक, विशाल उपाध्याय, दिनेश फौजी, महेश भारद्वाज, वविकास उपाध्याय, आलोक पाठक, दिलीप अग्रवाल, विनय शर्मा आदि थे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.