खेत से पशुओं काे भगाने पर हुआ विवाद, किसान काे गाेली मारकर किया घायल

harshita's picture

RGA न्यूज़

यूपी के बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद के एक किसान को खेत में से पशुओं को भागाना भारी पड़ गया। विरोध में आए पशु पालकों ने किसान के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

खेत से पशुओं काे भगाने पर हुआ विवाद, किसान काे गाेली मारकर किया घायल

बरेली, यूपी के बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद के एक किसान को खेत में से पशुओं को भागाना भारी पड़ गया। विरोध में आए पशु पालकों ने किसान के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

गांव निजामाबाद के रहने वाले नत्थू लाल रविवार की शाम खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। इस बीच गांव के ही लोगों के पशु उनके खेत में घुस आए। इस पर उन्होंने लाठी से दौड़ाकर पशुओं को खेत से भगा दिया। नत्थू लाल द्वारा पशुओं को लाठी डंड़ों से पीटने की जानकारी जब पशु पालकों को लगी तो वह खेत आ धमके। जिससे नत्थू लाल और उन लोगों में विवाद हो गया। किसान का आरोप है पशु पालकों ने आक्रोश में उनके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। तमंचे की गोली उनके पैर में जा लगी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे स्वजन ने इस बारे पर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घायल के स्वजन ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.