उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव आज से, वृंदावन में हुआ व्‍यापारियों का जमावड़ा

harshita's picture

RGA न्यूज़

पं. श्‍याम बिहारी मिश्रा की अध्‍यक्षता वाले संगठन के दो दिवसीय त्रैवार्षिक चुनाव में वृंदावन में आज भाग लेंगे प्रदेश भर के संगठन के पदाधिकारी। केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री भी सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए मथुरा पहुंच रहे हैं। दो दिन रहेगी बड़ी गहमागहमी।

उप्र उद्योग व्‍यापार मंडल के सम्‍मेलन में वृंदावन भाग लेने पहुंचे पदाधिकारी।

आगरा, उप्र उद्योग व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव सात और आठ सितंबर को वृंदावन में हो रहा है। मतदान प्रक्रिया में सहभागिता करने के लिए पूरे पदाधिकारी वृंदावन पहुंच रहे हैं। चुनाव की प्रक्रिया दो दिन चलेगी। संगठन में लोकतांत्रिक तरीके से हर तीन साल बाद चुनाव प्रक्रिया के जरिए ही पदाधिकारियों का चयन होता आया है।

छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्णा धाम में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि वृंदावन में चुनाव आयोजित करने का निर्णय वर्ष 2020 में मिर्जापुर में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा की मौजूदगी में लिया गया था। बैठक में मथुरा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के आग्रह को स्वीकारते हुए तत्कालीन अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने ही वृंदावन में मतदान प्रक्रिया आयोजित करने का निर्णय लिया था। लेकिन कोरोनाकाल के चलते प्रक्रिया में विलंब हुआ और इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा का भी निधन हो गया। मुकुंद मिश्रा ने कहा, उनके पिता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा कहते थे कि मैं रहूं या न रहूं, व्यापार मंडल चलना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संगठन ने ललितपुर में आयोजित व्यापारी आम सभा में सर्वसम्मति से वृंदावन में चुनाव संपन्न कराने की घोषणा की। उन्होंने बताया दो दिवसीय चुनाव कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह, सूबे कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण करेंगे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री व प्रभारी सतीश महाना, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, उप्र काेआपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल भी शिरकत करेंगे। सरकार के इन सभी प्रतिनिधियों के समक्ष बिजली, खाद विभाग, जीएसटी, आनलाइन ट्रेडिंग, वायदा कारोबार के विषय में व्यापारियों का दृष्टिकोण रखा जाएगा।

ये रहे मौजूद

प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता, भैरोप्रसाद मिश्रा, संतोष गुप्ता, महेंद्र जैन मयूर, बालकिशन अग्रवाल, राजकुमार नरूला, कमलाकांत पांडे, श्याममोहन, राजकुमार अग्रवाल, शिवशंकर वर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, विशाल खुराना, नंदकिशोर गोसाई, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, रामकृष्ण अग्रवाल, कमलकिशोर वाजपेयी, राजकुमार गोयल, धर्मचंद्र अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, विकास खन्ना, रंजनवाला मौजूद रहे।

ये होगी प्रक्रिया

प्रदेशस्तरीय चुनाव में एक अध्यक्ष सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 15 उपाध्यक्ष, सात संयुक्त महामंत्री, 15 मंत्री, एक प्रचारमंत्री, दो संयुक्त प्रचारमंत्री, 15 संगठन मंत्री, दस कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में सात सितंबर को होगी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन, शाम तीन से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, आठ सितंबर को सुबह 11 बजे तक नामांकन वापसी, 11 से दोपहर दो बजे तक मतदान तथा दोपहर तीन बजे मतगणना के साथ परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.