

RGA न्यूज़
हाथरस जिले में मेहनत व मजदूरी करने वाले श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिकों व उनके परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। छह सितंबर से जिला मुख्यालय एवं ब्लाक स्तर पर विशेष कैंप लगने भी शुरू हो गए हैं।
हाथरस जिले में मेहनत व मजदूरी करने वाले श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।
हाथरस, हाथरस जिले में मेहनत व मजदूरी करने वाले श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिकों व उनके परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए छह सितंबर से जिला मुख्यालय एवं ब्लाक स्तर पर विशेष कैंप लगने भी शुरू हो गए हैं।
बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के कार्ड मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत बन रहे
प्रदेश भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए छह सितंबर विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है जो 12 सितंबर तक चलेगा। बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों का कार्ड मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत बनाए जा रहे हैं। इसमे सभी सीएससी संचालकों को अपनी पंचायतों के लाभार्थियो से संपर्क करके उनके कार्ड बन रहे हैं।
प्राथमिकता के आधार पर पंजीकृत श्रमिकों के कार्ड बनाए जा रहे
मुख्यमंत्री द्वारा योजना के तहत श्रमिकों को लाभांवित कराए जाने की घोषणा पूर्व में ही की गई थी। प्राथमिकता के आधार पर अब इन पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार का कार्ड बनाए जाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों को कैंप तक लाने की जिम्मेदारी श्रम विभाग की होगी, जो भी लाभार्थी कैंप में लाया जाएगा, उसे पूर्व में ही बताना होगा। कार्ड बनवाने के लिए पहचान के तौर पर आधार व अन्य पहचान के मान्य प्रमाण पत्र और राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना आयुष्मान कााार्ड नहीं बनेगा। राशन कार्ड में परिवार के जिन सदस्यों का नाम होगा, उन सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा
श्रम विभाग के अधिकारियों को कैंप के बारे में दी गय सूचना
इस संबंध में आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. प्रभात सिंह का कहना है कि श्रम विभाग के अधिकारियों को कैंप के आयोजन से संबंधित सूचना दी गई है।