![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_09_2021-04_05_2021-university_postponed_online_classes_till_may_15_21613664_21990151_0.jpg)
RGA न्यूज़
एक माह की प्रवेश प्रक्रिया में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तीन लाख सीटों की तुलना में केवल एक लाख 27 हजार 448 प्रवेश हो सके हैं। जबकि आधी से अधिक सीटें खाली हैं। ऐसे में महाविद्यालय के शिक्षकों का वेतन निकाला जाना भी मुश्किल है।
बरेली में छात्रों की बेरुखी से शिक्षकों के वेतन पर संकट
बरेली, एक माह की प्रवेश प्रक्रिया में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तीन लाख सीटों की तुलना में केवल एक लाख 27 हजार 448 प्रवेश हो सके हैं। जबकि आधी से अधिक सीटें खाली हैं। ऐसे में महाविद्यालय के शिक्षकों का वेतन निकाला जाना भी मुश्किल है। विश्वविद्यालय में स्नातक के कुल 15 कोर्स संचालित है।
जिसमें बीए में 77431 हजार, बीएससी में 29672 हजार, बीकाम में 7494 छात्रों के प्रवेश हुए हैं। जबकि शेष ने अन्य पाठ्यक्रमों को चयन किया है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से कुल 563 विद्यालय संबद्ध है। जिसमें 56 राजकीय, एडेड व 507 सेल्फ फाइनेंस है। विश्वविद्यालय ने सोमवार तक सामान्य फीस में प्रवेश के लिए छूट दी थी। अब मंगलवार के विश्वविद्यालय 400 रुपये अतिरिक्त फीस लेकर प्रवेश करेगा। ऐसे में रेगुलर व प्रोफेशनल कोर्स की सभी सीटें भरना बड़ी चुनौती है।
एक नजर प्रवेश प्रक्रिया पर
डिग्री - पुरुष - महिला - अन्य - कुल
बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) - 662 - 257 - 00 - 919
बीए - 36817 - 40608 - 06 - 77431
बीबीए - 1278 - 668 - 00 - 1946
बीसीए - 790 - 171 - 00 - 961
बीकाम - 4423 - 3071- 00 - 7494
बीकाम (कंप्यूटर) - 88 - 59 - 00 - 147
बीकाम (फाइनेंस ) - 58 - 17 - 00 - 75
बीकाम (फाइनेंसियल सर्विसेज) - 03- 02 - 00 - 05
बीकाम (हानर्स ) - 465- 407 - 00 - 872
बीएससी (कंप्यूटर साइंस) - 202 - 45 -00 - 247
बीएससी नर्सिंग - 33 - 46- 00 -79
बीएसी माइक्रो बायोलाजी - 42 - 78 - 00 -120
बीएससी - 17172 - 12498- 02 - 29672
बीएससी हानर्स - 48 - 102 - 00 - 150
बीएससी बायोटेक्नालाजी - 94 - 116 - 00 - 210
बीएससी होम साइंस - 8 - 1162 - 00 - 1170
बीएससी एजी - 2193 - 116 - 00 - 2309
डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन - 04 - 26 - 00 - 30
डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनर - 02 - 03 - 00 - 05
डिप्लोमा इन फोटोग्राफी - 24 - 02 - 00 - 26
उन्नत भारत अभियान में अमित यादव अव्वल
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विद्युत अभियान्त्रिकी विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र अमित कुमार यादव ने उन्नत भारत अभियान द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता कोरोना फैलने की रोकथाम व उससे बचाव की लोगो में जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित कराई गई थी। जिसमें देश- प्रदेश के छात्र-छात्रों ने भाग लिया था। यह विद्युत अभियान्त्रिकी विभाग के लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि इस विभाग के छात्र ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्नत भारत के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संयोजक डा. अतुल सरोजवाल ने इसकी जानकारी दी। साथ ही इस अवसर पर एचओडी डा.अश्वनी कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्रों को प्रोत्साहित किया।